Champions Trophy 2025 के लिए भारतीय टीम का हुआ ऐलान, जानें कौन बना उपकप्तान, बुमराह पर सस्पेंस खत्म

0

नई दिल्ली: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 और इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया गया। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर की लंबी बैठक के बाद एक प्रेस कांफ्रेस के जिए भारतीय टीम के खिलाड़ियों के नाम की घोषणा की गई। इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले 3 मैचों की वनडे सीरीज और चैंपियंस ट्रॉफी के लिए लगभग वही टीम है, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए बुमराह की जगह टीम में हर्षित राणा को शामिल किया गया है। वहीं शुभमन गिल को टीम का उप-कप्तान बनाया गया है। टीम में विकेटकीपर के रूप में ऋषभ पंत और केएल राहुल को शामिल किया गया है। वनडे सीरीज और चैंपियंस ट्रॉफी के लिए बतौर स्पिन ऑलराउंडर टीम में अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर और रविंद्र जडेजा को शामिल किया गया है जबकि यशस्वी जायसवाल को पहली बार भारतीय वनडे टीम में जगह दी गई है।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आयोजन अगले महीने यानी 19 फरवरी से होने जा रहा है। टूर्नामेंट 19 फरवरी से 9 मार्च तक हाईब्रिड मॉडल पर खेला जाएगा जिसके लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। भारतीय क्रिकेट टीम 20 फरवरी से चैंपियंस ट्रॉफी में अपने अभियान का आगाज करेगी। टीम इंडिया को ग्रुप-ए में बांग्लादेश, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के साथ रखा गया है। टीम इंडिया का पहला मैच बांग्लादेश से दुबई में होगा। इसके बाद टीम इंडिया का डिफेंडिंग चैंपियन पाकिस्तान से 23 फरवरी को सामना होगा। ये महामुकाबला भी दुबई में खेला जाएगा। भारतीय टीम ग्रुप स्टेज में अपना तीसरा और आखिरी मैच 2 मार्च को न्यूजीलैंड से दुबई में खेलेगी।

रोहित के हाथ में टीम की कमान

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए रोहित शर्मा को टीम इंडिया का कप्तान बनाया गया है। भारत की 15 सदस्यीय टीम में जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी को भी शामिल किया गया है। बुमराह ऑस्ट्रेलिया दौरे पर चोटिल हो गए थे और आखिरी टेस्ट की दूसरी पारी में गेंदबाजी नहीं कर पाए थे, जिसके बाद कयास लगाए जाने लगे कि वह चैंपियंस ट्रॉफी के ग्रुप स्टेज से बाहर हो सकते हैं लेकिन अब टीम की घोषणा होने के बाद साफ हो गया है कि वह पूरी तरह से फिट हैं और पूरा टूर्नामेंट खेलेंगे। वहीं, शमी की 14 महीने बाद भारतीय वनडे टीम में वापसी हो गई है। टीम इंडिया के लिए शमी ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच नवंबर 2023 में वनडे वर्ल्ड कप में खेला था। शमी की तरह बुमराह भी 14 महीने बाद वनडे टीम में आए हैं।

8 में से 7 टीमों का हुआ ऐलान

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में कुल 8 टीमें हिस्सा लेंगी। भारत से पहले 6 देश अपनी टीम का ऐलान कर चुके हैं और अब टीम इंडिया अपने स्क्वाड का ऐलान करने वाली 7वीं टीम बन गई है। टूर्नामेंट के लिए अब सिर्फ एकमात्र टीम मेजबान पाकिस्तान बची हुई है, जिसने अभी तक अपने 15 खिलाड़ियों का ऐलान नहीं किया है। पाकिस्तान की ओर से जल्द ही टीम की घोषणा करने की उम्मीद जताई जा रही है।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा।

इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा।

चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के ग्रुप मुकाबले

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का पहला मैच 20 फरवरी को बांग्लादेश के साथ होगा जबकि 23 तारीख को भारत पाकिस्तान के साथ खेलेगा जबकि आखिरी ग्रुप मैच भारत 2 मार्च को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगा। वहीं इंग्लैंड के खिलाफ भारत अपना पहला वनडे मैच 6 फरवरी, दूसरा वनडे मैच 9 फरवरी और तीसरा वनडे मैच 12 फरवरी को खेलेगा। भारत चैंपियंस ट्रॉफी के अपने सभी मुकाबले दुबई में खेलेगा। भारत का ग्रुप में बांग्लादेश, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड को रखा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here