भारतीय महिला टीम का अंडर19 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन, इंग्लैंड के 6 बल्लेबाजों को किया बोल्ड

0

नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम का अंडर19 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया है। ग्रुप राउंड में अजेय रहने के बाद भारत ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड के बल्लेबाजों को भी घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। भारतीय गेंदबाजों का कहर ऐसा टूटा कि इंग्लैंड की टीम 20 ओवर में केवल 113 रन ही बना सके। भारतीय टीम को फाइनल का टिकट कटाने के लिए 114 रन की जरूर है।

इंग्लैंड की कप्तान एबी नोरग्रोव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम ने 20 ओवर खेले और 8 विकेट खोकर 113 रन बनाए। भारतीय गेंदबाज कितने हावी थे इस बात का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि 8 में छह बल्लेबाज बोल्ड हुए। केवल दी हो बल्लेबाज कैच आउट हुए।

3 बल्लेबाजों को किया बोल्ड

भारत की ओर से पारुनिका सिसोदिया ने तीन विकेट लिए। उन्होंने जेमिमा स्पेंस, ट्रूडी जॉनसन और कैटी जोन्स को बोल्ड किया। वहीं आयूषी शुक्ला ने इंग्लैंड की ओर से सबसे ज्यादा 45 रन बनाने वाली डेविना पैरिन को बोल्ड किया। कप्तान एबी नोग्राव भी 30 रन बनाकर उनकी ही गेंद पर बोल्ड हुईं।

एक ही ओवर में लिए 3 विकेट

वैष्णवी शर्मा ने इस मैच के 16वें ओवर में 3 रन देकर तीन विकेट लिए। उन्होंने ओवर की तीसरी गेंद पर शैरलट स्टब्स को बोल्ड किया। उन्होंने 12 गेंदों में चार रन बनाए। इसके बाद पांचवीं गेंद पर प्रिशा थानवाला मिथिला विनोद को कैच दे बैठीं। प्रिशा ने केवल दो ही रन बनाए थे। ओवर की आखिरी गेंद पर शैरलट लैंबर्ट वैष्णवी को ही कैच दे बैठी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here