25.6 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026

रोमांच, हौसले हैरत से अभीभूत कृत्रिम अंगों की सहायता से हुआ भारत का प्रथम दिव्यांग महिला क्रिकेट मैच

– अस्थिबाधित महिला क्रिकेट के प्रथम मैच की विजेता रही जम्मू कश्मीर व पुरुष व्हीलचेयर प्रथम मैच की विजेता रही मध्यप्रदेश की टीम ।

भोपाल। उमंग गौरवदीप वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित उमंग नेशनल ट्रॉफी 2023 का शुभारंभ मध्यप्रदेश के राज्यपाल माननीय मंगूभाई छगन भाई पटेल द्वारा अस्थिबाधित महिला दिव्यांगजन क्रिकेट देश में प्रथम बार व पुरुष व्हीलचेयर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। राज्यपाल महोदय ने अपने उद्बोधन में सभी दिव्यांग महिला व पुरुष खिलाड़ियों को शुभकामना देते हुए उनके जोश और जज्बे की सराहना की ।

दिव्यांगजन क्रिकेट टूर्नामेंट में सात प्रदेश की दस टीमें भाग ले रही हैं यह दिव्यांग अस्थिबाधित क्रिकेट टूर्नामेंट 8 दिसंबर से 13 दिसंबर तक आयोजित है। 8 दिसंबर से 13 दिसंबर तक चलने वाले इस दिव्यांग क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन 13 दिसंबर को फाइनल के साथ होगा । दिव्यांग क्रिकेट मैच में श्री किशन सूर्यवंशी अध्यक्ष नगर निगम भोपाल, श्रीमती आशा मिश्रा अध्यक्ष भारतीय स्टेट बैंक महिला क्लब, श्रीमती उषा खरे प्राचार्य, श्रीमती बीना श्रीवास्तव की गरिमा में उपस्थिति रही । उमंग गौरव गौरवदीप वेलफेयर सोसाइटी की संस्थापक श्रीमती दीप्ति पटवा के विशेष प्रयास से आज अस्थि बाधित महिला क्रिकेट टूर्नामेंट का प्रथम मैच भारत में हुआ हुआ ।

India's first disabled women's cricket match took place with the help of artificial organs, filled with excitement and surprise.
India’s first disabled women’s cricket match took place with the help of artificial organs, filled with excitement and surprise.

श्रीमती दीप्ति पटवा के अनुसार प्रादेशिक, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दिव्यांग जनों को उनकी रूचि के अनुसार खेलों में प्रोत्साहित करने व उनकी प्रतिभा व हुनर को आगे लाने के साथ उन्हें पैरा ओलंपिक जैसे खेलो में भाग लेने व उन्हें आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने के लिए संस्था इस तरह के खेलों का आयोजन कर रही है ।

मध्य प्रदेश व आंध्र प्रदेश के बीच प्रथम व्हीलचेयर क्रिकेट में मध्य प्रदेश सात विकेट से जीता । प्रथम मैच के मैन ऑफ द मैच अनिल सिंघानिया रहे। आंध्र प्रदेश ने पहले बैटिंग करते हुए 7 विकेट पर 82 रन बनाए जिसे मध्यप्रदेश ने 83 रन तीन विकेट खोकर 7 विकेट से मैच जीत लिया ।

अस्थिबाधित महिलाओं का प्रथम मैच जम्मू कश्मीर व मध्यप्रदेश के बीच हुआ। जम्मू कश्मीर ने बैटिंग करते हुए निर्धारित आवर में 66 रन 3 विकेट खोकर बनाएं। मध्यप्रदेश की टीम निर्धारित ओवरों में 57 रन ही बना पाई जम्मू कश्मीर टीम ने यह प्रथम मैच 11 रन से जीत लिया मैन ऑफ द मैच रुबीना जहांन रही ।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter facebook="nationalsports.times" twitter="nstbhopal" youtube="#" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" manual_count_facebook="15780" manual_count_twitter="2290" manual_count_youtube="5445"]

Latest Articles