जिया कप मप्र राज्य सीनियर बैडमिन्टन चैम्पियनशिप

0
Jiya Cup MP State Senior Badminton Championship
Jiya Cup MP State Senior Badminton Championship

भोपाल । स्थानीय गोविन्दपुरा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन स्पोर्ट्स क्लब, गोविन्दपुरा में खेली जा रही जिया कप मप्र राज्य सीनियर बैडमिन्टन चैम्पियनशिप के तीसरे दिन पुरूष एकल के मुख्य ड्रॉ में युवराज वर्मा, उदय मुकाती, आकाश चौहान और जयंत शर्मा ने अपने पहले दौर के मुकाबले जीतकर दूसरे दौर में प्रवेश किया। क्वालिफाईंग मुकाबलों की समाप्ति के पश्चात पुरूष एकल में 8, महिला एकल में 4, पुरूष युगल में 4, महिला युगल में 2 तथा मिश्रित युगल में 2 जोडियों ने मुख्य ड्रॉ के लिए क्वालीफाई किया।

चैम्पियनशिप के अंतर्गत शाम से आरंभ हुए पुरूष एकल के मुख्य ड्रॉ के पहले दौर में देवास के युवराज वर्मा ने धार के आदित्य चौधरी को कश्मकशपूर्ण मुकाबले में 23-21, 21-19 से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया। वहीं उदय मुकाती (धार) ने सिद्धार्थ सिंह (ग्वालियर) को 21-10, 21-14, आकाश चौहान (उज्जैन) ने कुबेर वर्मा (धार) को 21-17, 21-15 व जयंत शर्मा (शिवपुरी) ने जयंत सिसोदिया (धार) को 21-8, 21-11 से हराकर दूसरे दौर में जगह बनाई।

क्वालिफाईंग मुकाबलों के परिणाम-
पुरूष एकल- अवध बिल्लौरे (धार) विवि उज्जवल गोयल (धार) 7-15, 15-8, 15-12, गौरव परमार (ग्वालियर) विवि वैभव खरे (एमपीबीए) 15-12, 15-8, नैवेद्य तोण्डे (एमपीबीए) विवि अश्विन सिंह (भोपाल) 15-2, 15-8, प्रणित सोमन (एमपीबीए) विवि सौरव कुमार (सिंगरौली) 15-14, 15-7, भुवन चन्द्र कोटीकला (भोपाल) विवि कनिष्क शर्मा (धार) 15-12, 10-15, 15-11, आदित्य सिंह (उमरिया) विवि जसदीप ंिसह (भोपाल) 15-10, 15-9, जयंत शर्मा (शिवपुरी) विवि यशपाल यादव (धार) 15-12, 15-10, अक्षय करडे (छिन्दवाडा) विवि तेजस बरोड (देवास) 15-2, 15-10 ।

महिला एकल-लक्ष्मी सातालकर (देवास) विवि जीवल बतरा (इंदौर) 15-14, 15-12, माही पवार (धार) विवि स्वाति सिंह सोलंकी (इंदौर) 15-13, 12-12, 15-11, अवंतिका पाण्डेय (एमपीबीए) विवि आरोही शुक्ला (इंदौर) 15-8, 15-8, जूही चौधरी (उज्जैन) विवि नौदिता गुप्ता (एमपीबीए) 15-12, 15-14 ।

पुरूष युगल-शुभम प्रजापति-अभिमन्यु सिंह (धार) विवि अवध-नैवैद्य (धार/एमपीबीए) 15-9, 15-9, शिवांश गुर्जर-विनीत सरोडे (दतिया) विवि सौरव-शिखर (सिंगरौली) 15-12, 15-14, अनिकेत परदेशी-गौरव परमार (इंदौर/ग्वालियर) विवि अक्षय-मंत्र (छिन्दवाडा/एमपीबीए) 15-14, 14-15, 15-11, जयंत सिसोदिया-संजय ठाकुर (धार) विवि तेजस-रॉबिन राजपाल (धार) 15-12, 15-14 ।

महिला युगल-जूही चौधरी-वनाधि चौधरी (उज्जैन) विवि अश्लेषा-मोनिशा (देवास) 15-9, 15-6, आदया जैन-माही पवार (इंदौर/धार) विवि सौम्या-लक्ष्मी (देवास) 15-6, 13-15, 15-4 ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here