साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे T20 के लिए टीम इंडिया की अनुमानित प्लेइंग 11

0

नई दिल्ली: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा टी20 मुकाबला 14 दिसंबर, रविवार को धर्मशाला में खेला जाएगा। दूसरे मैच में मिली हार के बाद भारत की टीम वापसी के लिए पूरी तरह तैयार होगी, वहीं साउथ अफ्रीका अपनी जीत की लय को बनाए रखने की कोशिश करेगा। ऐसे में तीसरे मैच में दर्शकों को रोमांचक मुकाबले का देखने को मिलने की पूरी संभावना है। फिलहाल 5 मैचों की टी20 सीरीज 1-1 की बराबरी पर है।

धर्मशाला की हाइब्रिड पिच अपने लगातार बाउंस और संतुलित खेल के लिए प्रसिद्ध है। शुरुआत में नई गेंद से तेज गेंदबाजों को स्विंग और उछाल मिलने की संभावना रहती है, जबकि मैच के आगे बढ़ने पर स्पिनरों को भी मदद मिलती है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार  इसके अलावा, इस मैदान पर अच्छे रन बनाना भी आसान माना जाता है। इन सभी परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए, भारत तीसरे मैच के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन का चयन बड़ी सावधानी से करेगा।

गेंदबाजी में बड़े बदलाव की संभावना न्यून

भारतीय टीम जिस प्लेइंग इलेवन के साथ दूसरे मैच में उतरी थी वो पूरी तरह से बैलेंस नजर आती है। टीम में तेज गेंदबाजी डिपार्टमें में बुमराह, अर्शदीप और हार्दिक तो हैं ही साथ ही शिवम दुबे भी टीम को फास्ट बॉलिग विकल्प उपलब्ध करवाते हैं। वहीं स्पिनर की बात करें तो वरुण चक्रवर्ती के अलावा अक्षर पटेल भी टीम में हैं। इसके अलावा भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा भी स्पिन गेंदबाजी कर लेते हैं यानी गेंदबाजी में किसी भी तरह की बदलाव की संभावना कम ही नजर आती है।

भारतीय बल्लेबाजी की अगर बात करें, तो यह पहले ही स्पष्ट हो चुका है कि टीम शुभमन गिल पर भरोसा करती है और वह फिर से अभिषेक शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करते दिख सकते हैं। इसके बाद बैटिंग क्रम में सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा शामिल होंगे। तीसरे मैच में संभावना है कि संजू सैमसन को टीम में जगह दी जाए, क्योंकि वह पिछले दो मैचों से बाहर हैं और खेलने का इंतजार कर रहे हैं। अगर संजू को मौका मिलता है, तो इससे जितेश को टीम से बाहर बैठना पड़ सकता है।

तीसरे मैच में संजू सैमसन को मिल सकता है मौका

अगर संजू सैमसन प्लेइंग इलेवन में जगह बनाते हैं, तो उन्हें निचले क्रम में बैटिंग करनी होगी, जहां उनका प्रदर्शन पिछली बार निराशाजनक रहा है। हालांकि, संजू को यह अवसर भुनाना ही होगा क्योंकि फिलहाल ओपनिंग स्लॉट पहले से तय है। इसके बाद भारतीय बैटिंग क्रम में अक्षर पटेल, हार्दिक पंड्या और शिवम दुबे शामिल हो सकते हैं। वहीं, कप्तान सूर्यकुमार यादव पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि सभी खिलाड़ियों को फ्लेक्सिबल रहना होगा, इसलिए बैटिंग क्रम में किसी भी समय बदलाव की संभावना बनी रहती है।

तीसरे टी20 मैच के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here