नई दिल्ली : भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला बुधवार (3 नवंबर) को ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जाएगा। मैच से पहले भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने स्पष्ट किया कि शीर्ष चार बल्लेबाजों के क्रम में कोई बदलाव नहीं होगा। शुभमन गिल, रोहित शर्मा, विराट कोहली और श्रेयस अय्यर क्रमशः पहले, दूसरे, तीसरे और चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते नजर आएंगे। इस तरह टीम के शीर्ष क्रम में अनुभव और स्थिरता बरकरार रहेगी।
इसके अलावा विकेटकीपर के तौर केएल राहुल की जगह पक्की है। इसके बाद दो ऑलराउंडर अक्षर पटेल और नितीश कुमार रेड्डी प्लेइंग 11 का हिस्सा होंगे। बल्लेबाजी में गहराई के मद्देनजर इशान किशन और ऋतुराज गायकवाड़ में से एक खिलाड़ी को प्लेइंग 11 में मौका मिल सकता है।
भारतीय टीम के पास नमन धीर के रूप में एक और विकल्प मौजूद
इशान किशन किसी भी क्रम पर बल्लेबाजी करने में सक्षम हैं। ऐसे में वह खेलते दिख सकते हैं। एक विकल्प नमन धीर भी हैं, जो स्पिन गेंदबाजी कर सकते हैं। इस गहराई के कारण कुलदीप यादव को बेंच पर बैठना पड़ सकता है। तीन तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह और गुरनूर बरार हो सकते हैं।
भारत की संभावित प्लेइंग
रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), इशान किशन/ नमन धीर, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बरार।
भारत के खिलाफ पहले वनडे में टिम सीफर्ट कर सकते हैं ओपनिंग
न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11 की बात करें तो डेवोन कॉनवे प्रैक्टिस के दौरान चोटिल होकर पहले वनडे से बाहर हो गए। उनकी जगह टिम सीफर्ट ओपनिंग करते दिख सकते हैं। इनके अलावा विल यंग को मौका मिलने की संभावना कम है। तेज गेंदबाजी की बात करें तो मैट हेनरी और जैकब डफी के अलावा काइल जेमीसन और नाथन स्मिथ को मौका मिल सकता है।
न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग 11
हेनरी निकोल्स, टिम सीफर्ट, टॉम लेथम (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, जैकब डफी, नाथन स्मिथ, काइल जेमीसन।


