पर्थ वनडे में भारत की खराब शुरुआत, शीर्ष क्रम धराशायी

0

पर्थ: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पर्थ स्टेडियम में खेले जा रहे पहले वनडे मैच में भारतीय टीम की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला लिया, जो फिलहाल सही साबित हो रहा है। भारतीय टीम ने 14 ओवर में 45 रन पर अपने चार अहम विकेट गंवा दिए हैं। रोहित शर्मा (8), शुभमन गिल (10), विराट कोहली (0) और श्रेयस अय्यर (11) सस्ते में पवेलियन लौट गए। कोहली बिना खाता खोले स्टार्क की गेंद पर कूपर कॉनली को कैच थमा बैठे, जबकि हेज़लवुड ने रोहित और अय्यर दोनों को आउट कर भारत को गहरा झटका दिया। शुभमन गिल को नेथन एलिस ने विकेटकीपर फिलिपे के हाथों कैच करवाया।इस समय क्रीज़ पर अक्षर पटेल (10 नाबाद) और के एल राहुल (0 नाबाद) टिके हुए हैं। रन गति महज 3.21 की रही है, और पिछले पांच ओवरों में सिर्फ 20 रन जुड़े हैं।


ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज़ों ने सटीक लाइन और लेंथ पर गेंदबाज़ी करते हुए भारतीय बल्लेबाज़ों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। हेज़लवुड ने अब तक 7 ओवर में 20 रन देकर 2 विकेट लिए हैं, जबकि स्टार्क और एलिस को एक-एक सफलता मिली है।भारत की उम्मीदें अब मध्यक्रम और ऑलराउंडरों पर टिकी हैं। वॉशिंगटन सुंदर, नीतीश कुमार रेड्डी और अक्षर पटेल को साझेदारी निभानी होगी ताकि टीम किसी सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच सके।यह मुकाबला 50 ओवर का दिन-रात का मैच है। भारत के लिए नीतीश रेड्डी, और ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल ओवेन व मैट रेनशॉ वनडे डेब्यू कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here