Indonesia Open : लक्ष्य सेन ने जापान के केंटा सुनेयामा को हराया, दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया

0

जकार्ता: भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने जापान के केंटा सुनेयामा को हराकर इंडोनेशिया ओपन सुपर 1000 बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया। फ्रेंच ओपन और आल इंग्लैंड चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंचकर ओलंपिक क्वालीफिकेशन हासिल करने वाले सेन का सामना अब इंडोनेशिया के सातवीं वरीयता प्राप्त एंथोनी सिनिसुका गिंटिंग और जापान के केंटा निशिमोतो के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा ।

लक्ष्य सेन ने 40 मिनट के भीतर सुनेया21-12, 21-17 से जीत दर्ज की। भारत के किरण जॉर्ज को चीन के हांग यांग वेंग के हाथों 21-11, 10-21, 20-22 से पराजय झेलनी पड़ी। मिक्स्ड डबल्स में भारत के बी सुमीत रेड्डी और सिक्की रेड्डी ने अमेरिका के विंसन चियू और जेनी गेइ को 18-21, 21-16, 21-17 से हराया। अब उनका सामना शीर्ष वरीयता प्राप्त चीन के सि वेइ झेंग और कियोंग हुआंग तथा इंडोनेशिया के रेहान नौफाल कुशारजांतो और लिसा आयु कुसुमवती के बीच होने वाले मैच की विजेता जोड़ी से होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here