पिट्टू में इंदौर संभाग का दबदबा, बालक–बालिका दोनों वर्गों में खिताब

0

खेलो एमपी यूथ गेम्स के तहत श्रीमंत राजमाता विजयाराजे सिंधिया खेल परिसर में हुए मुकाबले

एनएसटी न्यूज, भोपाल। खेलो एमपी यूथ गेम्स के अंतर्गत श्रीमंत राजमाता विजयाराजे सिंधिया खेल परिसर में आयोजित पारंपरिक खेल पिट्टू प्रतियोगिता में इंदौर संभाग ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बालक और बालिका दोनों वर्गों में खिताब अपने नाम किए। फाइनल मुकाबलों में इंदौर ने जबलपुर संभाग को बालक वर्ग में 54 अंकों से तथा बालिका वर्ग में 51 अंकों से पराजित कर दोहरा खिताब जीता। कांस्य पदक के लिए खेले गए मुकाबलों में बालक वर्ग में नर्मदापुरम संभाग ने शहडोल संभाग को 88 अंकों से हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं बालिका वर्ग में शहडोल संभाग ने नर्मदापुरम को कड़े मुकाबले में 5 अंकों से पराजित कर कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।

प्रतियोगिता के समापन अवसर पर विजेता एवं पदक विजेता टीमों को पिट्टू एसोसिएशन ऑफ मध्यप्रदेश के अध्यक्ष हरिनारायण यादव, सचिव गुलाब सिंह चौहान, भाजपा एससी मोर्चा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सूरज केरो, ईश्वर सिंह चौहान, कृष्ण गोपाल मिश्रा, जिला खेल अधिकारी जोसेफ बक्सला एवं ब्रह्मजीत सिंह ने पुरस्कार प्रदान किए। इस अवसर पर अतिथियों का स्वागत रोहित बाजपई, गोविंद मुलेवा, गगन कुरील एवं शरीफ खान ने किया। आयोजन को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here