इंदौर: इंदौर टेनिस क्लब के मुख्य प्रषिक्षक इरफान अहमद को अखिल भारतीय टेनिस संघ के द्वारा आई.टी.एफ. वर्ल्ड जूनियर टेनिस कॉम्पटीषन, एषिया ओसानिया फाइनल क्वालिफाइंग 2025 कूचिंग, मलेषिया में होने वाली चौम्पियनषिप के लिए जूनियर भारतीय टीम का प्रषिक्षक नियुक्त किया गया है।
अखिल भारतीय टेनिस संघ के महासचिव अनिल धूपर ने बताया कि कूचिंग, मलेषिया में होने वाली चौम्पियनषिप 09 अप्रेल से 14 अप्रेल 2025 तक खेली जाएगी जिसमें भारत, पाकिस्तान, आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैण्ड, उज्वेकिस्तान, कजाकिस्तान, इण्डोनेषिया, थाईलेण्ड, जापान, हॉंगकॉंग एवं चाईनीज ताईपे, कोरिया, श्रीलंका इत्यादि टीमें भाग लेंगी। इस आई.टी.एफ. वर्ल्ड जूनियर टेनिस कॉम्पटीषन में भारतीय बालक टीम में विराज चौधरी, प्रान्जय सीवॉच, कौस्तुभ सिंह, इरफान अहमद (कप्तान) नियुक्त किए गए हैं। इरफान अहमद को भारतीय जूनियर टीम का प्रषिक्षक नियुक्त होने पर मध्य प्रदेष टेनिस संघ के अध्यक्ष अनिल महाजन एवं समस्त पदाधिकारी गणों ने बधाईयां दी।


