इंदौर की स्वाति सोलंकी मप्र बैडमिंटन टीम में

0
इंदौर: मप्र राज्य सीनियर रैंकिंग उपविजेता इंदौर की स्वाति सोलंकी का चयन योनेक्स सनराइज 86 वीं राष्ट्रीय सीनियर बैडमिंटन स्पर्धा के लिए हुआ, यह स्पर्धा बैंगलुरु में 20 से 24 दिसम्बर तक हैं, वे दूसरी बार राष्ट्रीय सीनियर बैडमिंटन स्पर्धा में मप्र का प्रतिनिधित्व कर रही हैं, दो साल पहले पुणे में भी खेली थी, स्वाति सोलंकी को बैंगलुरु में पहले दौर में बाय मिला है,वे दूसरे दौर में 21 दिसम्बर को राजस्थान की सुहासी वर्मा से खेलेगी, इंदौर जिला बैडमिंटन संगठन अध्यक्ष अनिल भंडारी, सचिव आर पी सिंह नैयर, सह सचिव धर्मेश यशलहा, कोषाध्यक्ष विशाल चांदवानी, सुधांशु व्यास आदि ने स्वाति को बधाई दी है,
इंदौर जिला बैडमिंटन संगठन सह सचिव धर्मेश यशलहा ने बताया कि स्वाति सोलंकी के साथ ही इंदौर की श्रियांशी परदेशी भी रेलवे से राष्ट्रीय सीनियर बैडमिंटन स्पर्धा में खेल रही है,जो सरताज अकादमी की पूर्व खिलाड़ी है, श्रियांशी नेआज  पहले दौर का मैच जीत लिया है,अब वह 21 दिसम्बर को दूसरे दौर में कर्नाटक की एस स्नेहा से खेलेगी, श्रियांशी परदेशी योनेक्स सनराइज 77वीं अंतर राज्य अंतर क्षेत्रीय टीम राष्ट्रीय सीनियर बैडमिंटन स्पर्धा में सेमीफाइनल खेली रेलवे टीम में भी थी, यह  स्पर्धा 18 और 19 दिसम्बर को बैंगलुरु में ही हुई, रेलवे महिला टीम को सेमीफाइनल में हरियाणा से हारने पर कांस्य पदक प्राप्त हुआ, हरियाणा ने पहली बार महिला खिताब हासिल किया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here