भोपाल।अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश व देश का गौरव बढाने वाले आगा क्लब, भेल, भोपाल के खिलाडियों, खिलाडियों को तैयार करने वाले प्रशिक्षकों तथा क्लब को नई ऊॅचाई दिलाने में योगदान देने वाले सदस्यों को आज एक रंगारंग समारोह में मप्र पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष तपन भौमिक ने सम्मानित किया। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में पार्षद गिरीश शर्मा, आगा क्लब के अध्यक्ष कुलदीप माथुर, क्लब के एसएए नकवी, समाजसेवी रामबाबू शर्मा, जीके श्रीनिवास उपस्थित थे। आगा क्लब, ए-सेक्टर, पिपलानी, भेल के प्रांगण मंे समारोह से पूर्व अतिथियों द्वारा पौधारोपण भी किया गया।समारोह में भेल में खेलों की अलख जागाने वाले श्री जेएस पुरी, अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाल प्रशिक्षक मुख्त्यार सिंह, जरनैल सिंह, मनोज गायकवाड, मनोज बुद्धिराज, विमल साहू, एमडी गोडबोले, डॉ मनोज सिंह, ब्रजेश शुक्ला, प्रभाकर चौधरी, सिराज अहमद, नारायण स्वामी, अंतरराष्ट्रीय कमेंटेटर दामोदर प्रसाद आर्य, जीडी गुप्ता, अभिनव गायकवाड, शंकर नायडू, यतेन्द्र परसोदिया, इशिता शर्मा, प्रियंका, मानसी वर्मा, सुन्दरलाल के साथ-साथ क्लब के लगभग 30 सदस्यों को अलग-अलग क्षेत्र में उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि तपन भौमिक ने आगा क्लब द्वारा किये जा रहे कार्यों की मुक्त कंठ से प्रसंशा करते हुए कहा कि भेल उद्योगनगरी में क्लब का हर क्षेत्र में किया गया कार्य आज सबके लिए गौरव बन गया है। आप लोग और मेहनत करें तथा प्रगति के पथ पर इसी तरह आगे बढते रहें।

