नई दिल्ली : आईपीएल 2026 के 51वें मैच में केकेआर के ओपनर फिन एलन ने दिल्ली के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए 47 गेंदों पर नाबाद 100 रन बनाए, जिसमें 10 छक्के और 5 चौके शामिल रहे। इस पारी के साथ वह केकेआर की ओर से आईपीएल इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। साथ ही उन्होंने रन चेज के दौरान सबसे तेज शतक लगाने के मामले में कैमरन ग्रीन की बराबरी भी कर ली। हालांकि इस लीग में चेज करते हुए सबसे कम गेंदों पर शतक लगाने का रिकॉर्ड अभी भी वैभव सूर्यवंशी के नाम दर्ज है।
वैभव सूर्यवंशी ने बनाया इतिहास: चेज में सबसे तेज सेंचुरी
आईपीएल में चेज करते हुए फिन एलन ने दिल्ली के खिलाफ 47 गेंदों पर शतक लगाया और वो इस लीग में चेज करते हुए सबसे तेज शतक लगाने के मामले में कैमरन ग्रीन के साथ संयुक्त रूप से 8वें नंबर पर आ गए। ग्रीन ने भी साल 2023 में हैदराबाद के खिलाफ रेज करते हुए 47 गेंदों पर ही शतक लगाया था। इस लीग में चेज करते हुए सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड वैभव के नाम पर दर्ज है जिन्होंने साल 2025 में गुजरात के खिलाफ 35 गेंदों पर शतक लगाया था। दूसरे नंबर पर यूसुफ पठान हैं जिन्होंने साल 2010 में मुंबई के खिलाफ 37 गेंदों पर शतक लगाया था।
आईपीएल में चेज करते हुए सबके कम गेंदों पर शतक लगाने वाले टॉप-8 बैटर
35 गेंद – वैभव सूर्यवंशी बनाम जीटी (2025)
37 गेंद – यूसुफ पठान बनाम एमआई (2010)
38 गेंद – डेविड मिलर बनाम आरसीबी (2013)
40 गेंद – अभिषेक शर्मा बनाम पीबीकेएस (2025)
41 गेंद – विल जैक्स बनाम जीटी (2024)
42 गेंद – एडम गिलक्रिस्ट बनाम एमआई (2008)
45 गेंद – जॉनी बेयरस्टो बनाम केकेआर (2024)
45 गेंद – सनत जयसूर्या बनाम सीएसके (2008)
47 गेंद – कैमरन ग्रीन बनाम एसआरएच (2023)
47 गेंद – फिन एलन बनाम डीसी (2026)
फिन एलन ने वेंकटेश अय्यर का रिकॉर्ड तोड़ा
फिन एलन ने 47 गेंदों पर शतक लगाया और वो केकेआर की तरफ से आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने वाले बैटर बने। उन्होंने एक साथ वेंकटेश अय्यर और सुनील नरेन का रिकॉर्ड तोड़ दिया जिन्होंने इस टीम के लिए 48-48 गेंदों पर शतक लगाया था। इसके अलावा फिन एलान इस लीग में केकेआर की तरफ से शतक लगाने वाले चौथे बल्लेबाज भी बने।
IPL में केकेआर के लिए शतक लगाने वाले बल्लेबाज
158* रन (73 गेंद) ब्रेंडन मैकुलम बनाम RCB, बेंगलुरु 2008
104 रन (51 गेंद) वेंकटेश अय्यर बनाम MI, वानखेड़े 2023
109 रन (56 गेंद) सुनील नरेन बनाम RR, कोलकाता 2024
100*रन (47 गेंद) फिन एलन बनाम DC, दिल्ली 2026


