IPL 2024: इस मैच से पहले महेंद्र सिंह धोनी अपनी चोट के कारण चर्चा में है, यह सवाल उठ रहा था कि धोनी गुजरात के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे या नहीं

0

नई दिल्ली: चेन्नई सुपर किंग्स शुक्रवार 10 मई को गुजरात टाइटंस का सामना करने वाली है। इस मैच से पहले महेंद्र सिंह धोनी अपनी चोट के कारण चर्चा में है। यह सवाल उठ रहा था कि धोनी गुजरात के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे या नहीं। चेन्नई के कोच स्टेफन फ्लेमिंग ने धोनी की चोट पर बड़ अपडेट दिया है।

धोनी की चोट पर हो रही है चर्चा
टीम ने पिछला मुकाबला धर्मशाला में पंजाब किंग्स के खिलाफ खेला था। इस मैच में महेंद्र सिंह धोनी नौवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए। इसी के बाद ऐसी खबरें आने लगी कि धोनी पूरी तरह फिट नहीं है और चोट से जूझ रहे हैं। स्टेफन फ्लेमिंग ने गुरुवार को हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि टीम धोनी का वर्कलोड मैनेज कर रही है।

गुजरात के खिलाफ मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में फ्लेमिंग में कहा, ‘मैंने आपको बताया है कि धोनी को काफी समय से मसल इंजरी है लेकिन लोगों के लिए अब जाकर खबर बनी है। हम उसका वर्कलोड मैनेज कर रहे हैं। अगर वे बहुत लंबे समय तक बल्लेबाजी करते हैं, तो शायद चोट गहरी हो सकती है, और उनके ऊपर सीजन से बाहर होने का खतरा है।’ पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह ने धोनी को नौवें नंबर पर बल्लेबाजी करने भेजने के फैसले की आलोचना की थी। फ्लेमिंग ने इसका भी जवाब देते हुए कहा, ‘हम टीम में बैलेंस बनाने की कोशिश कर रहे हैं, हम चाहते है कि धोनी रन नहीं दौड़े और सिर्फ छक्के और चौके लगाकर मैच पर प्रभाव डाले। यह काम धोनी ने अच्छे से किया है।’

फ्लेमिंग ने यहां यह भी माना कि उनकी टीम के पास धोनी जैसा बैकअप कीपर नहीं है और इसी कारण वह धोनी को मैदान पर चाहते हैं। फ्लेमिंग बोले, ‘हमारे लिए यह बड़ी चुनौती है कि बैकअप विकेटकीपर धोनी जैसा नहीं है। हम धोनी को मैदान पर रखना चाहते हैं, उनकी मौजूदगी टीम के लिए जरूरी है। बल्लेबाजी के अलावा उनकी कीपिंग और नए कप्तान के साथ चर्चा और रणनीति बनाना बहुत अहम है।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here