IPL 2024: कोलकाता नाइट राइडर्स के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी

0

नई दिल्ली: कोलकाता नाइट राइडर्स के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। हालांकि वह इस कीमत को चुका नहीं पा रहे हैं। स्टार्क लीग के 37 मैच होने के बाद सबसे महंगे गेंदबाज साबित हुए हैं जिन्होंने 287 रन लुटाए हैं। इसके बावदूज केकेआर के सीइओ वेंकी मैसूर ने स्टार्क का समर्थन किया है।

वेंकी मैसूर ने किया स्टार्क का समर्थन
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मौजूदा सत्र में खराब प्रदर्शन के कारण आलोचना का सामना कर रहे सबसे महंगे खिलाड़ी स्टार्क का सोमवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) वेंकी मैसूर ने समर्थन करते हुए कहा कि वह इस अनुभवी खिलाड़ी को ‘निवेश के दष्टिकोण’ से नहीं देखते हैं।

स्टार्क हैं सबसे महंगे खिलाड़ी
केकेआर ने आईपीएल नीलामी स्टार्क को रिकॉर्ड 24.75 करोड़ रुपये की बोली के साथ टीम में शामिल किया था। इसे हालांकि जोखिम भरा फैसला माना जा रहा था कि क्योंकि ऑस्ट्रेलिया के इस बाएं हाथ के तेज गेंदबाज के पास सबसे छोटे प्रारूप में सीमित अनुभव था और वह नौ साल बाद आईपीएल में वापसी कर रहे थे।

निवेश नहीं है स्टार्क
मैसूर ने यहां केकेआर से जुड़े एक गोल्फ कार्यक्रम के इतर कहा, ‘‘वह सुपरस्टार है और बेहतरीन खिलाड़ी है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम इसे निवेश के दृष्टिकोण से नहीं सोचते हैं, क्योंकि आप नीलामी में जाते हैं और नीलामी में ऐसी चीजें होती हैं, जो न तो खिलाड़ी के हाथ में होती हैं और न ही किसी और के हाथ में होती हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमें बस यही लगा कि मिचेल स्टार्क जैसे खिलाड़ी को टीम में शामिल करने से काफी महत्व बढ़ेगा। मेरा मतलब है कि टीम में उसकी मौजूदगी से मजबूती मिलती है। उनके पास उस तरह की विशिष्ट कौशल है जिसकी हमारे सहयोगी स्टाफ को तलाश थी।’’

महंगे साबित हुए हैं स्टार्क
स्टार्क ने अपने शुरुआती दो मैचों बिना किसी सफलता के 100 रन से ज्यादा लुटाये थे। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के नौवें क्रम के बल्लेबाज कर्ण शर्मा ने रविवार को उनके खिलाफ आखिरी ओवर में तीन छक्के जड़ दिये। उन्होंने हालांकि ओवर की पांचवीं गेंद पर उनका कैच पकड़ कर वापसी की जिससे टी एक रन से जीत दर्ज करने में सफल रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here