IPL 2024,MI vs KKR: 3 मई को मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स से भिड़ेगी, हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, मौसम पूर्वानुमान

0

नई दिल्ली: आईपीएल 2024 के मैच 51 के मुकाबले में शुक्रवार 3 मई को मुंबई इंडियंस (एमआई) मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) से भिड़ेगी। मुंबई इंडियंस की सीजन की धीमी शुरुआत रही है। उसने तीन जीत हासिल की है, लेकिन अब तक उसे सात हार का सामना करना पड़ा है। मुंबई इंडियंस अंक तालिका में नौवें स्थान पर है। वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने 6 जीत और 3 हार के साथ ज्यादा अच्छा प्रदर्शन किया है। वर्तमान में वह आईपीएल 2024 की अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है। उनका लक्ष्य अपनी जीत की लय बरकरार रखना है। यह मैच दोनों टीमों के लिए टूर्नामेंट में आगे की राह तय करने में महत्वपूर्ण है। खासकर मुंबई इंडियंस के लिए।

MI vs KKR हेड टू हेड रिकॉर्ड्स
मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स ने अब तक एक-दूसरे के खिलाफ 32 आईपीएल मैच खेले हैं। MI ने 23 और KKR ने 9 मैच जीते हैं। KKR के खिलाफ MI का अब तक का उच्चतम स्कोर 210 रन है। MI के खिलाफ कोलकाता का उच्चतम स्कोर 232 रन है। आखिरी बार ये दोनों टीमें पिछले साल 16 अप्रैल को एक-दूसरे से भिड़ी थीं। उस मैच में केकेआर ने 20 ओवर में 185/6 का स्कोर बनाया। जवाब में मुंबई इंडियंस 17.4 ओवर में लक्ष्य हासिल करने में सफल रही थी और पांच विकेट से मैच जीत लिया। कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए वेंकटेश अय्यर ने 51 गेंद पर 104 रन बनाए। भले ही केकेआर मैच हार गई, लेकिन श्रेयस अय्यर को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

वानखेड़े स्टेडियम पिच रिपोर्ट
वानखेड़े स्टेडियम का विकेट बल्लेबाजी के अनुकूल होने की उम्मीद है। इस स्टेडियम की छोटी चौकोर बाउंड्री बल्लेबाजों का काम और आसान कर देती हैं। यहां की पिच से गेंदबाजों को बाउंस मिल रहा है। हालांकि, पहली पारी में पावरप्ले के दौरान कुछ सीम मूवमेंट की उम्मीद है। हल्की सी सीम मूवमेंट के कारण तेज गेंदबाजों को पिच से कुछ मदद मिल सकती है।

मुंबई मौसम पूर्वानुमान 3 मई 2024
मुंबई में 3 मई 2024 को दिन का तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है, जो शाम तक 28 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाएगा। आर्द्रता लगभग 65% होगी। आद्रता अधिक होने के कारण गर्मी का अहसास अधिक होगा। 14 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की उम्मीद है। वायु की क्वालिटी अनहेल्दी है। स्वस्थ व्यक्तियों को लंबे समय तक बाहरी वातावरण के संपर्क में रहने से सांस लेने में कठिनाई और गले में जलन का अनुभव हो सकता है। बाहरी गतिविधि सीमित करें। बारिश की कोई संभावना नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here