IPL 2024 Playing 11: मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जाइंट्स की संभावित प्लेइंग 11

0

नई दिल्ली: आईपीएल प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जाइंट्स शुक्रवार को वानखेड़े स्टेडियम पर अपने आखिरी मैच में जीत के साथ टूर्नामेंट से विदा लेने की कोशिश करेंगी। मुंबई इंडियंस काफी पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है जबकि लखनऊ सुपर जाइंट्स अगर आखिरी मैच में भारी अंतर से जीत दर्ज करती है तो भी उसके अंतिम चार में पहुंचने की संभावना न के बराबर है । तीन मैचों में लगातार हार से लखनऊ ने अंक भी गंवाये और रनरेट भी खराब हो गया।

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग इलेवन
मुंबई की टीम में कोई खिलाड़ी चोटिल नहीं है। मुंबई इंडियंस की टीम ने अपने पिछले दो मैचों में दो ही विदेशी खिलाड़ियों को टीम में मौका दिया है। मुंबई में खेले जाने वाले इस मैच में नमन धीर की जगह गेराल्ड कोएत्जी को टीम में मौका मिल सकता है। वहीं नुवान थुसारा और रोहित शर्मा को बतौर इम्पैक्ट प्लेयर इस्तेमाल किया जा सकता है।

पहले बल्लेबाजी करते हुए: रोहित शर्मा, इशान किशन (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नेहल वढेरा, टिम डेविड, पीयूष चावला, गेराल्ड कोएत्ज़ी,अंशुल कंबोज, जसप्रीत बुमराह

इम्पैक्ट प्लेयर – नुवान तुषारा

पहले गेंदबाजी करते हुए– इशान किशन (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नेहल वढेरा, टिम डेविड, पीयूष चावला, गेराल्ड कोएत्ज़ी,अंशुल कंबोज, जसप्रीत बुमराह, नुवान तुषारा

इम्पैक्ट प्लेयर – रोहित शर्मा

लखनऊ सुपर जायंट्स की संभावित प्लेइंग इलेवन
लखनऊ सुपर जायंट्स के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक का बल्ला नहीं चला है। पिछले 8 मैचों में उनके बल्ले से एक ही अर्धशतक निकला है। ऐसे में टीम इस मैच के लिए काइल मेयर्स को मौका दिया सकता है। आयूष बड़ोनी और मोहसिन खान को बतौर इम्पैक्ट प्लेयर टीम में शामिल किया जा सकता है।

पहले गेंदबाजी करते हुए – केएल राहुल (कप्तान, विकेटकीपर), काइल मेयर्स, मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुडा, निकोलस पूरन, क्रुणाल पंड्या, आयुष बडोनी, अरशद खान, युद्धवीर सिंह, रवि बिश्नोई, नवीन-उल-हक

इम्पैक्ट प्लेयर – मोहसिन खान

पहले बल्लेबाजी करते हुए – केएल राहुल (कप्तान, विकेटकीपर), काइल मेयर्स, मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुडा, निकोलस पूरन, क्रुणाल पंड्या, अरशद खान, युद्धवीर सिंह, रवि बिश्नोई, नवीन-उल-हक, मोहसिन खान

इम्पैक्ट प्लेयर – आयुष बडोनी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here