IPL 2024 की शुरुआत 22 मार्च से, इससे पहले MI और CSK के पूर्व खिलाड़ी अंबाती रायुडू ने रोहित शर्मा और हार्दिक पंड्या को लेकर दिया बड़ा बयान

0

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) की शुरुआत 22 मार्च से होनी है। इससे पहले मुंबई इंडियंस (MI) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)के पूर्व खिलाड़ी अंबाती रायुडू ने रोहित शर्मा और हार्दिक पंड्या को लेकर बड़ा बयान दिया है। इस आईपीएल सीजन में पंड्या को रोहित की जगह मुंबई की अगुआई करते देखा जाएगा। गुजरात टाइटंस (GT)से ट्रेड होकर वह मुंबई की टीम में आ गए हैं। उन्हें कप्तान भी बना दिया गया है। न्यूज 24 स्पोर्ट्स को दिए इंटरव्यू में मुंबई इंडियंस के इस फैसले को लेकर अंबाती रायुडू ने कहा है कि वह आगे रोहित शर्मा को चेन्नई सुपर किंग्स में देखना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि हार्दिक पंड्या के लिए मुंबई इंडियंस की कप्तानी आसान नहीं होगी। आईपीएल 2022 से पहले पंड्या को मुंबई इंडियंस ने रिलीज कर दिया था। नई फ्रेंचाइजी गुजरात टाइटंस (GT) मे उन्हें कप्तान बनाया। पहले सीजन में गुजरात चैंपियन बनी। दूसरे में उपविजेता रही।

अंबाती रायुडू ने क्या कहा
रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पंड्या को मुंबई इंडियंस का कप्तान बनाने पर अंबाती रायुडू ने कहा, ” मुझे लगता इस साल थोड़ा जल्दबाजी कर दिए। इस साल रोहित को जारी रखने देना था। हार्दिक इस साल खेलकर अगले साल कैप्टेंसी लेते तो बहुत अच्छा होता, क्योंकि रोहित अभी भी टीम इंडिया की कैप्टेंसी कर रहे हैं। मेरा मानना है थोड़ा जल्दी कर दिए, मगर उनको पता है उनके सेटअप को पता है क्या करना है।”

रायुडू ने पंड्या को लेकर क्या कहा
रायुडू ने पंड्या को लेकर कहा, ” थोड़ा मुश्किल तो रहेगा। गुजरात टाइटंस के सेटअप से मुंबई में आए हैं। गुजरात टाइटंस का सेटअप थोड़ा अलग है। मुंबई इंडियंस का सेटअप अलग है। एमआई के लिए पहले खेल चुके हैं, लेकिन कप्तानी नहीं की है। एमआई के लिए कैप्टेंसी करना आसान नहीं है। स्टार्स से भरी टीम है और इतनी टूर्नामेंट जीती है तो प्रेसर थोड़ा ज्यादा रहेगा। सब लोगों को हैंडल करना इतना आसान नहीं है। ये सबकुछ हार्दिक के लिए अच्छा मौका भी है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here