IPL 2024: हैदराबाद के खिलाफ मुंबई के बल्लेबाजों का स्ट्राइक रेट

0

नई दिल्ली: मुंबई इंडियंस के लिए बधवार ऐसा दिन रहा जिसे पांच बार की चैंपियन यह टीम कभी याद नहीं रखना चाहेगी। मुंबई इंडियंस के गेंदबाज सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों को रोकने में पूरी तरह विफल साबित हुए और हैदराबाद ने आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा कर डाला। 278 रनों के विशाल लक्ष्य को देखकर लग रहा था कि मुंबई की पारी ताश के पत्तों की तरह बिखर जाएगी और पैट कमिंस की अगुआई वाली हैदराबाद की टीम बड़ी जीत दर्ज करेगी। लेकिन मुंबई के बल्लेबाजों ने इस विशाल लक्ष्य के सामने गजब का साहस दिखाया और अंत तक लड़ाई में बने रहने की कोशिश की। हालांकि लक्ष्य इतना बड़ा था कि मुंबई के बल्लेबाज इसे हासिल करने में नाकाम रहे और टीम को इस सीजन लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा।

इशान का स्ट्राइक रेट रहा सबसे ज्यादा
लंबे समय बाद मैदान पर वापसी करने वाले मुंबई इंडियंस के सलामी बल्लेबाज इशान किशन और रोहित शर्मा पर टीम को तेज और बड़ी शुरुआत दिलाने की जिम्मेदारी थी। इन दोनों बल्लेबाजों ने उम्मीद के अनुरूप प्रदर्शन करते हुए सिर्फ 20 गेंदों पर टीम का स्कोर 50 के पार पहंचा दिया था। इस दौरान इशान के बल्ले से 13 गेंदों पर 34 रन की पारी निकली और उन्होंने दो चौके और चार छक्के जड़े। इशान का स्ट्राइक रेट इस दौरान 261.54 का रहा जो मुंबई के अन्य बल्लेबाजों की तुलना में सबसे ज्यादा था। इशान हालांकि अपनी पारी ज्यादा देर आगे नहीं बढ़ा सके थे, लेकिन कम गेंदों पर उन्होंने प्रभावशाली पारी खेली थी। मुंबई की बल्लेबाजी देखें तो कप्तान हार्दिक पांड्या को छोड़कर अन्य सभी बल्लेबाजों ने तेजी से रन बनाए। मुंबई के शुरुआती तीन बल्लेबाजों रोहित, इशान और नमन धीर का स्ट्राइक रेट 200 के पार रहा। वहीं, टीम के लिए सर्वाधिक योगदान देने वाले तिलक वर्मा का स्ट्राइक रेट 188.24 का रहा। तिलक ने 34 गेंदों पर 64 रनों की अपनी पारी में दो चौके और छह छक्के जड़े थे। इन चार बल्लेबाजों के अलावा टिम डेविड और रोमारियो शेफर्ड का स्ट्राइक रेट क्रमशः 190.91 और 250.00 रहा।

हैदराबाद के खिलाफ मुंबई के बल्लेबाजों का स्ट्राइक रेट

हार्दिक की धीमी बल्लेबाजी ने खड़े किए सवाल
कप्तान हार्दिक ने इस मैच में फिर निराश किया। उन्होंने अहम मौके पर धीमी पारी खेली जिससे मुंबई लक्ष्य से 31 रन पीछे रह गई। हार्दिक ने 20 गेंदों पर 24 रन बनाए और इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 120.00 का रहा जो अन्य सभी बल्लेबाजों की तुलना में सबसे कम है। हार्दिक ने अपनी पारी में सिर्फ एक चौका और एक छक्का लगाया। हार्दिक अपनी धीमी बल्लेबाजी से सोशल मीडिया पर फैंस के निशाने पर भी आए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here