IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स के नाम अनचाहा रिकॉर्ड

0

नई दिल्ली : विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2024 में बुधवार को तीसरी जीत हासिल की। दिल्ली के लिए यह जीत काफी अहम है। उन्होंने इस मैच में अपनी घातक गेंदबाजी से गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज का दम निकाल दिया। दिल्ली ने गुजरात के घर पर रिकॉर्ड जीत दर्ज की लेकिन उन्होंने इसके साथ ही अनचाहा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।

दिल्ली की सबसे बड़ी जीत
गुजरात की टीम ने 89 रन बनाए थे। 90 रन के लक्ष्य को दिल्ली कैपिटल्स ने 8.5 ओवर में ही हासिल कर लिया। उन्होंने 67 गेंद रहते हुए मैच अपने नाम किया। यह गेंदों के लिहाज से दिल्ली की आईपीएल में सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले साल 2022 में दिल्ली ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 57 गेंद पहले ही लक्ष्य हासिल कर लिया था। 2008 में दिल्ली ने हैदराबाद के खिलाफ मैच 42 गेंद पहले जीत लिया था।

दिल्ली के नाम एक और रिकॉर्ड
दिल्ली कैपटिल्स की टीम आईपीएल में सबसे कम ओवर में 90+ स्कोर चेज करने वाली तीसरी टीम है। इस मामले में सबसे ऊपर है कोच्चि टस्कर्स। साल 2011 में उन्होंने राजस्थान रॉयल्स का 98 रनों का लक्ष्य 7.2 ओवर में हासिल कर लिया था। वहीं मुंबई इंडियंस ने 2021 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ ही 91 का स्कोर 8.2 ओवर में चेज कर लिया।

दिल्ली कैपिटल्स के नाम अनचाहा रिकॉर्ड
दिल्ली कैपिटल्स ने 90 रन का लक्ष्य का हासिल करने के लिए भी चार विकेट खो दिए। यह टीम इस सीजन में पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट खोने वाली टीम बन गई है। उन्होंने अब तक पावरप्ले में 13 विकेट खोए हैं। उनके बाद दूसरे नंबर पर हैं लखनऊ सुपर जायंट्स हैं जिन्होंने 12 विकेट खोए हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स ने पावरप्ले में 11-11 विकेट खोए हैं। वहीं गुजरात टाइटंस भी पावरप्ले में 10 विकेट खो चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here