42.9 C
New Delhi
Saturday, May 18, 2024

IPL 2024: क्या रोहित शर्मा लेंगे मुंबई इंडियंस के बाकी मैचों से ब्रेक

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024)में मुंबई इंडियंस (MI)के खराब प्रदर्शन का कारण कप्तान हार्दिक पंड्या, पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव जैसे बड़े खिलाड़ियों का न चल पाना रहा है। हार्दिक, रोहित और सूर्यकुमार यादव का लय में न होगा भारतीय टीम के लिए भी सिरदर्द का कारण है। टी20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले इनके ये प्रदर्शन डराने वाले हैं। इस बीच रोहित शर्मा को लेकर आई खबर ने और चिंता बढ़ा दी है। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)के खिलाफ मैच में वह कमर में दिक्कत के कारण बतौर इम्पैक्ट प्लेयर खेले। मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीयूष चावला ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रोहित की पीठ में हल्की सी अकड़न थी इसलिए एहतियात के तौर पर वह नहीं खेले।

धर्मशाला टेस्ट में भी थी रोहित शर्मा को दिक्कत
रोहित शर्मा की पीठ की समस्या कितनी गंभीर है इसकी जानकारी नहीं है। लेकिन गौर करने वाली बात यह है कि आईपीएल 2024 से पहले इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के आखिरी मैच में भी भारतीय टीम के कप्तान के साथ यह समस्या हुई थी। धर्मशाला टेस्ट के तीसरे दिन रोहित शर्मा कमर दर्द के ही कारण फील्डिंग के लिए नहीं आए थे। उनकी जगह जसप्रीत बुमराह ने कप्तानी की थी।

2 महीने में दूसरी बार रोहित शर्मा की पीठ में दिक्कत सामने आई
2 महीने में दूसरी बार रोहित शर्मा की पीठ में दिक्कत सामने आई है। ऐसे में क्या रोहित शर्मा को आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस के बाकी मैचों से ब्रेक लेते हुए देखा जाएगा? मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल 2024 में प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है। उसे 3 मैच और खेलना है। 17 मई को उसे आखिरी मैच खेलना है।

अगर रोहित को आराम की जरूरत महसूस हुई तो वह ब्रेक ले सकते हैं। वैसे भी जिस तरह का उनका प्रदर्शन रहा है उन्हें ब्रेक लेने से मदद मिल सकती है। पिछली 4 पारियों में उन्होंने 6,8,4 और 11 का स्कोर किया है। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज उन्हें परेशान कर रहे हैं। इन 4 में से 3 पारियों में वह बाएं हाथ के पेसर का शिकार बने हैं।

कुल मिलाकर भारतीय टीम के कुछ खिलाड़ियों को टी20 वर्ल्ड 2024 के लिए 21 मई को न्यूयॉर्क रवाना होना है। इसमें रोहित शर्मा होंगे। ऐसे में रोहित रिस्क ना लेते हुए आराम ले सकते हैं। हालांकि, रोहित शर्मा के न खेलने से विवाद पैदा होगा। हार्दिक पंड्या को कप्तान बनाए जाने के बाद मुंबई इंडियंस के लिए चीजें ठीक नहीं रही हैं। खराब प्रदर्शन के सबसे बड़ा कारण टीम का माहौल ही रहा है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles