IPL 2025: मैच के बाद करुण नायर ने टीम की हार पर दिया बयान, बताई वजह

0

नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स को रविवार को सीजन में पहली बार हार का सामना करना पड़ा। मुंबई इंडियंस ने उन्हें उसी के घर पर मात दी। दिल्ली भले ही यह मैच हार गया हो लेकिन दिल्ली के अनुभवी बल्लेबाज करुण नायर छा गए। उन्होंने अपनी तूफानी पारी से फैंस का जमकर मनोरंजन किया। हालांकि नायर के लिए इस पारी का कोई मतलब नहीं है।

करुण नायर ने 40 गेंदों में 89 रन बनाए थे। इस पारी में 13 चौके और पांच छक्के शामिल थे। वह दिल्ली की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे थे। मैच के बाद करुण ने कहा कि उनके लिए इस पारी का कोई मतलब नहीं है। उन्होंने कहा, ‘हम मैच जीतने के लिए खेलते हैं, इसलिए निराशा होती है। और चाहे हम कितने भी स्कोर करें, अगर टीम नहीं जीतती, तो इसका कोई महत्व नहीं है। मेरे लिए, टीम की जीत बहुत महत्वपूर्ण थी, और ऐसा नहीं हुआ। लेकिन यह एक सीख है, और हम आगे बढ़ेंगे, और मुझे उम्मीद है कि मैं इसी तरह प्रदर्शन करता रहूंगा, और हम जीतेंगे।” करुण ने अपी पारी पर ज्यादा बात नहीं की। उन्होंने कहा, ‘मेरी पारी के बारे में बात करने का कोई मतलब नहीं है, क्योंकि मैंने अच्छा खेला, लेकिन मैं फिनिश नहीं कर सका, इसलिए निराशा है।’

दिल्ली 10.1 ओवर में 1 विकेट पर 119 रन बनाकर आगे बढ़ रही थी, लेकिन फिर घरेलू टीम की स्थिति खराब हो गई और उसने अगले नौ बल्लेबाजों को सिर्फ 73 रन पर खो दिया। करुण के अनुसार, उनकी टीम ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए और इससे खेल बदल गया, लेकिन उन्होंने घरेलू टीम पर दबाव बनाने के लिए मुंबई के गेंदबाजों को भी श्रेय दिया। मैच को लेकर भी करुण नायर ने अपनी राय रखी। उन्होंने कहा, “ज़ाहिर है, नए बल्लेबाज़ की तुलना में सेट बल्लेबाज़ के लिए खेलना आसान था। इसलिए एक सेट बल्लेबाज़ के लिए खेलना जारी रखना बहुत ज़रूरी था। हमने नियमित अंतराल पर विकेट खो दिए, इसलिए अंत में हमारे लिए यह मुश्किल था। लेकिन यह कहने के बाद, उन्होंने भी अच्छी गेंदबाज़ी की और हमें दबाव में रखा।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here