IPL 2025 के कप्तान, 8 में से 6 बल्लेबाज, पैट कमिंस इकलौते स्पेशलिस्ट गेंदबाजी कप्तान

0

नई दिल्ली: आईपीएल 2025 अगले महीने शुरू होगा। इस आईपीएल के लिए मेगा ऑक्शन हुआ था। लगभग सभी टीमों ने अपने कप्तान के नाम का ऐलान कर दिया है। गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल सबसे युवा कप्तान हैं वहीं ऑस्ट्रेलिया गेंदबाज पैट कमिंस इस लीग के सबसे उम्रदराज कप्तान हैं। पैट कमिंस इकलौते स्पेशलिस्ट गेंदबाजी कप्तान हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ हैं। 28 साल का यह खिलाड़ी 2019 से चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा है। उन्होंने आईपीएल में 66 मैच खेले हैं जिसमें उनके नाम 2380 रन हैं। वह 2 शतक और 18 अर्धशतक लगा चुके हैं।

गुजरात टाइटंस

भारतीय सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल गुजरात टाइटंस के कप्तान हैं। शुभमन गिल 2018 से लेकर 2021 तक कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेले। इसके बाद 2022 से वह गुजरात टाइटंस का हिस्सा बने थे और 2023 में उन्हें कप्तानी मिली। गिल ने 103 मैचों में 3216 रन बनाए हैं जिसमें चार शतक और 20 अर्धशतक शामिल है।

पंजाब किंग्स

श्रेयस अय्यर पंजाब किंग्स के कप्तान हैं। इससे पहले वह बीते सीजन नें कोलकाता नाइडर्स का हिस्सा थे और टीम को चैंपियन बनाया था। अय्यर ने आईपीएल में 115 मैचों में 3127 रन बनाए। उनके नाम 21 अर्धशतक हैं। वह केकेआर के अलावा दिल्ली कैपिटल्स के लिए भी खेल चुके हैं।

राजस्थान रॉयल्स

राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी संजू सैमसन के पास है। संजू ने करियर की शुरुआत इसी टीम से की थी लेकिन वह बीच में तीन सीजन दिल्ली कैपिटल्स का भी हिस्सा रहे। संजू सैमसन ने 167 मैच खेले हैं जिसमें वह 4419 रन बना चुकी हैं। उनके नाम तीन शतक और 25 अर्धशतक हैं।

हार्दिक पंड्या

हार्दिक पंड्या ने 2015 में मुंबई इंडियंस के साथ ही सफर की शुरुआत की। 2022-23 में गुजरात टाइटंस के लिए खेले लेकिन फिर मुंबई लौट आए। 31 साल के इस खिलाड़ी ने आईपीएल में 137 मैच खेले हैं। इसमें उनके नाम 2525 रन हैं जिसमें 10 अर्धशतक शामिल हैं। उन्होंने 9.10 के इकोनमी रेट से 64 विकेट लिए।

लखनऊ सुपर जायंट्स

ऋषभ पंत साल 2016 से आईपीएल में खेल रहे हैं। वह 2024 तक दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा थे लेकिन अब लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान हैं। पंत ने अब तक 11 मैच खेले हैं जिसमें उनके नाम 3284 रन हैं। वह एक शतक और 18 अर्धशतक लगा चुके हैं।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

रजत पाटीदार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का कप्तान बनाया गया है। रजत ने 27 मैचों में 799 रन बनाए हैं। उनके नाम एक शतक और सात अर्धशतक हैं। पाटीदार केवल इसी एक टीम के लिए खेले हैं।

सनराइजर्स हैदराबाद

सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस हैं। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज 2015 से इस लीग में खेल रहा है। वह केकेआर, दिल्ली के लिए भी खेल चुके हैं। उन्होंने 58 मैचों 63 विकेट लिए हैं।

टीम कप्तान रोल उम्र कब संभाली कप्तानी
गुजरात टाइटंस शुभमन गिल बल्लेबाज 25 2024
लखनऊ सुपर जायंट्स ऋषभ पंत विकेटकीपर 27 2025
चेन्नई सुपर किंग्स ऋतुराज गायकवाड़ बल्लेबाज 28 2024
पंजाब किंग्स श्रेयस अय्यर बल्लेबाज 30 2025
राजस्थान रॉयल्स संजू सैमसन विकेटकीपर 30 2021
मुंबई इंडियंस हार्दिक पंड्या ऑलराउंडर 31 2024
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु रजत पाटीदार बल्लेबाज 31 2025
सनराइजर्स हैदराबाद पैट कमिंस गेंदबाज 31 2024
कोलकाता नाइट राइडर्स अभी कप्तान के नाम का ऐलान हुआ नहीं
दिल्ली कैपिटल्स अभी कप्तान के नाम का ऐलान हुआ नहीं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here