IPL 2025: लंबे समय तक एक ही टीम का हिस्सा रहने वाले कई खिलाड़ी इस बार दूसरी टीम की जर्सी में दिखाई देंगे

0

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के 18वें सीजन के शुरू होने का इंतजार सभी क्रिकेट फैंस काफी बेसब्री से कर रहे हैं। इस बार सीजन का पहला मुकाबला 22 मार्च को खेला जाएगा तो वहीं फाइनल मैच 25 मई को होगा। आईपीएल 2025 में सभी 10 टीमों में कई बड़े बदलाव देखने को भी मिलने वाले हैं, मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जिसमें लंबे समय तक एक ही टीम का हिस्सा रहने वाले कई खिलाड़ी इस बार दूसरी टीम की जर्सी में दिखाई देंगे। वहीं इसके फैंस इस बार मैदान पर अंपायरिंग में भी एक ऐसे पूर्व खिलाड़ी को देखने वाले हैं, जो एक समय इस टी20 लीग का बतौर प्लेयर जहां हिस्सा रहा है तो वहीं साल 2008 में विराट कोहली की कप्तानी में अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम का सदस्य भी रहा है।

साल 2008 में जब अंडर-19 टीम वर्ल्ड कप के फाइनल में भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को मात दी थी तो उसमें बाएं हाथ के बल्लेबाज तन्मय श्रीवास्तव ने भी अहम भूमिका अदा की थी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, तन्मय इसके बाद उसी साल आईपीएल के पहले सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब जो अब पंजाब किंग्स के नाम से है उसका हिस्सा बने थे। हालांकि बतौर खिलाड़ी वह बड़े मंच पर खुद को अधिक साबित नहीं कर सके, जिसके चलते उन्होंने 30 साल की उम्र में ही रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था। तन्मय श्रीवास्तव ने यहां से अंपायरिंग में अपने करियर को आगे बढ़ाने का फैसला लिया और जल्द ही बीसीसीआई लेवल 2 अंपायर कोर्स को भी पास कर लिया। ऐसे में अब वह आईपीएल 2025 में बतौर अंपायर अपना डेब्यू करने के लिए भी तैयार है।

तन्मय श्रीवास्तव ने आईपीएल के पहले सीजन में पंजाब किंग्स की टीम से अपना डेब्यू किया था जिसमें उन्हें साल 2008 और 2009 को मिलाकर कुल 7 मैच खेलने का मौका मिला। तन्मय ने इस दौरान कुल 3 पारियों में बल्लेबाजी की और कुल 8 रन बनाए। इसके बाद वह कोच्ची टस्कर्स केरला और डेक्कन चार्जर्स का भी हिस्सा रहे लेकिन उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिल सका। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार तन्मय ने घरेलू क्रिकेट में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड टीम की तरफ से खेला है, जिसमें उन्होंने 90 फर्स्ट क्लास मैचों में 34.39 के औसत से कुल 4918 रन बनाए हैं और इसमें उन्होंने 10 शतक और 27 अर्धशतकीय पारियां भी खेली हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here