नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025) के मेगा ऑक्शन से पहले सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)ने हेनरिक क्लासेन को 23 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। पैट कमिंस को 18 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड को 14-14 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। नितीश कुमार रेड्डी को 6 करोड़ रुपये में रिटेन किया था।
काव्या मारन की फ्रेंचाइजी ने इन 5 खिलाड़ियों को रिटेन करने के लिए 75 करोड़ रुपये खर्च कर दिए। ऑक्शन में फ्रेंचाइजी 45 करोड़ रुपये के साथ उतरी। सनराइजर्स हैदराबाद ने नीलामी के पहले दिन कुल आठ खिलाड़ियों को खरीदा। इसमें मोहम्मद शमी और इशान किशन सबसे बड़े खरीद रहे। पैट कमिंस की अगुआई में पिछली साल फ्रेंचाइजी ने शानदार प्रदर्शन किया था। फाइनल में उसे कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)से हार का सामना करना पड़ा था।
सनराइजर्स हैदराबाद ने इन खिलाड़ियों को किया रिटेन
| खिलाड़ी का नाम | कीमत |
| हेनरिक क्लासेन (साउथ अफ्रीका) | 23 करोड़ रुपये |
| पैट कमिंस (ऑस्ट्रेलिया) | 18 करोड़ रुपये |
| ट्रेविस हेड (ऑस्ट्रेलिया) | 14 करोड़ रुपये |
| अभिषेक शर्मा (भारत) | 14 करोड़ रुपये |
| नितीश कुमार रेड्डी (भारत) | 6 करोड़ रुपये |
सनराइजर्स हैदराबाद ने इन खिलाड़ियों को खरीदा
| खिलाड़ी का नाम | कीमत (रुपये में) |
| मोहम्मद शमी (भारत) | 10.00 करोड़ |
| हर्षल पटेल (भारत) | 08;00 करोड़ |
| इशान किशन (भारत) | 11.25 करोड़ |
| राहुल चाहर (भारत) | 03.20 करोड़ |
| एडम जम्पा(ऑस्ट्रेलिया) | 02:40 करोड़ |
| अथर्व तायडे (भारत) | 30 लाख रुपये |
| अभिनव मनोहर(भारत) | 3.2 करोड़ |
| सिमरजीत सिंह (भारत) | 1.5 करोड़ |
| जीशान अंसारी(भारत) | 40 लाख |
| जयदेव उनादकट (भारत) | 1 करोड़ |
| बाइडन कार्स (इंग्लैंड) | 1 करोड़ |
| कमिंदु मेंडिस(श्रीलंका) | 75 लाख |
| अनिकेत वर्मा (भारत) | 30 लाख |
| इशान मलिंगा (श्रीलंका) | 1.2 करोड़ |
| सचिन बेबी (भारत) | 30 लाख |


