37 C
New Delhi
Monday, May 5, 2025

IPL 2025 प्लेऑफ की रेस: शीर्ष चार में जगह बनाने के लिए आठ टीमों को क्या करना होगा?

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025)में 54 मैच हो गए हैं, लेकिन अबतक यह साफ नहीं हुई है कि कौन सी 4 टीमें प्लेऑफ में पहुंचेंगी। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और राजस्थान रॉयल्स (RR) प्लेऑफ की दौड़ से जरूर बाहर हो गई हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के 16 अंक हो गए हैं, लेकिन अभी भी उसके नाम के क्वालिफिकेशन का Q मार्क नहीं लगा है।

क्यों नहीं लगा है? इस सवाल का जवाब यह है कि 5 टीमें अभी भी 18 अंक तक पहुंच सकती हैं। ये टीमें हैं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, पंजाब किंग्स, मुंबई इंडियंस, गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स। फिलहाल की परिस्थिति में आरसीबी के भले ही 16 अंक हों, लेकिन रनरेट पर बात आ गई को मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस से वह पिछड़ जाएगी। इस सूरत में उसे एलिमिनेटर खेलना पड़ेगा।

आठ टीमों को क्या करना होगा?

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु – मैच खेले: 11, अंक: 16, रनरेट: 0.482 | शेष मैच: लखनऊ सुपर जायंट्स, सनराइजर्स हैदराबाद, कोलकाता नाइट राइडर्स</p>

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ जीत के साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अंक तालिका में शीर्ष पर वापस आ गई, लेकिन अन्य शीर्ष टीमों के भी जीत दर्ज करने के साथ अभी भी संभव है कि पांच टीमों के 18 अंक हों। इसका मतलब है कि प्लेऑफ में क्वालिफिकेशन सुनिश्चित करने के लिए आरसीबी को दो और जीत की आवश्यकता है। हालांकि, अगर अन्य परिणाम पक्ष में जाते हैं तो रनरेट पर निर्भर रहे बिना 16 अंकों के साथ भी टीम क्वालिफाई कर सकती है। आरसीबी लगातार दो घरेलू मैचों में जीत से भी खुश होगी, क्योंकि चिन्नास्वामी स्टेडियम में उन्हें दो और मैच खेलने हैं।

पंजाब किंग्स – मैच खेले: 11, अंक: 15, रनरेट: 0.376 | शेष मैच: दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस, राजस्थान रॉयल्स

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ जीत ने पंजाब किंग्स को 15 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर पहुंचा दिया। इससे श्रेयस अय्यर की टीम की तीन मैच शेष रहते हुए शीर्ष चार में उनकी जगह मजबूत हो गई। हालांकि, फिलहाल की परिस्थितियों के अनुसार 17 अंक प्लेऑफ में पहुंचने लिए भले पर्याप्त नहीं हो, लेकिन दो और जीत से जगह पक्की हो जाएगी। बचे हुए तीनों मैच हारने पर पंजाब को बाहर होने से बचने के लिए अन्य परिणामों पर बहुत अधिक निर्भर रहना पड़ेगा।

गुजरात टाइटंस – मैच खेले: 10, अंक: 14, रनरेच: 0.867 | शेष मैच: मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स, लखनऊ सुपर जायंट्स, चेन्नई सुपर किंग्स</p>

चार मैच शेष रहते 14 अंक और मुंबई इंडियंस के बाद सबसे बेहतर रनरेट गुजरात टाइटंस के पक्ष में है। इससे वह न केवल क्वालिफाई कर सकते हैं, बल्कि शीर्ष दो में भी जगह बना सकते हैं। उनके बचे हुए तीन में से दो मैच घरेलू मैदान पर होनने हैं,जहां उनका पहले से ही 4-1 का जीत-हार का रिकॉर्ड है।

मुंबई इंडियंस – मैच खेले: 11, अंक: 14, रनरेट: 1.124 | शेष मैच: गुजरात टाइटंस, पंजाब किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स

लगातार छह जीत के साथ मुंबई इंडियंस शीर्ष चार में ही नहीं शीर्ष दो में भी जगह बनाने की ओर अग्रसर है। सभी टीमों में उसका रनरेट सर्वश्रेष्ठ है। हालांकि, 14 अंक वाली मुंबई इंडियंस ने आरसीबी के मुकाबले एक मैच ज्यादा खेला है। अगर रनरेट पर बात आई तो मुंबई इंडियंस 14 अंक के साथ भी शीर्ष 4 में रह सकती है। वह 18 या उससे अधिक के साथ पांच टीमों में भी शामिल हो सकती है, जहां उनका रन रेट उनकी मदद कर सकता है। मुंबई को दो मैच घरेलू मैदान पर खेलने हैं, जो महत्वपूर्ण हो सकते हैं। मुंबई ने अब तक घर पर 5 में से 4 मैच जीते हैं, जो किसी भी टीम द्वारा सबसे अधिक है।

दिल्ली कैपिटल्स – मैच खेले: 10, अंक: 12, रनरेट: 0.362 | शेष मैच: सनराइजर्स हैदराबाद, पंजाब किंग्स, गुजरात टाइटंस, मुंबई इंडियंस

दिल्ली कैपिटल्स को पिछले चार मैचों में तीन हार का सामना करना पड़ा है। यह उन्हें अंक तालिका में पांचवें स्थान पर धकेल दिया है। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच से पहले पांच दिन के ब्रेक उसके लिए अच्छा होगा। दिल्ली कैपिटल्स ने घर पर छह में से केवल तीन मैच जीते हैं। बाहर चार में से तीन मैच जीते हैं,ऐसे में उसे अपने आखिरी चार में से तीन मैच घर से बाहर खेलने में कोई दिक्कत नहीं होगी। अन्य टीमों की तरह वह 18 अंकों पर सुरक्षित नहीं होगी, लेकिन 14 पर भी बाहर नहीं होगी।

कोलकाता नाइट राइडर्स – मैच खेले: 11, अंक: 11, रनरेट: 0.249 | शेष मैच: चेन्नई सुपर किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जीत ने कोलकाता नाइट राइडर्स को शीर्ष चार में जगह बनाने की दौड़ में बनाए रखा है। हालांकि, 11 मैचों में 11 अंकों के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स अधिकतम 17 अंक ही हासिल कर सकती है। पांच टीमों के लिए 18 या उससे ज्यादा अंक हासिल करना संभव है। इसका मतलब है कि अगर कोलकाता नाइट राइडर्स अपने बचे हुए तीन मैच जीत भी जाता है तो भी प्लेऑफ में जगह पक्की नहीं है। पंजाब किंग्स की तरह 15 अंक कोलकाता नाइट राइडर्स को मौका देंगे, लेकिन 13 अंक पर उम्मीदें समाप्त हो जाएंगी।

लखनऊ सुपर जायंट्स- मैच खेले: 11, अंक: 10, रनरेट: -0.469 | शेष मैच: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात टाइटंस, सनराइजर्स हैदराबाद

पंजाब किंग्स के खिलाफ लगातार तीसरी हार के साथ लखनऊ सुपर जायंट्स सातवें स्थान पर है। शीर्ष चार में जगह बनाने की उनकी संभावनाएं बहुत कम हैं। बचे हुए तीन मैच जीतने पर लखनऊ सुपर जायंट्स के 16 अंक होंगे। आरसीबी के पहले से ही इतने अंक हैं। उनका नेट रन रेट भी प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई आठ टीमों में दूसरा सबसे खराब है, जो केवल सनराइजर्स हैदराबाद से बेहतर है।

सनराइजर्स हैदराबाद- मैच खेले: 10, अंक: 6, रनरेट: -1.192 | शेष मैच: दिल्ली कैपिटल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, लखनऊ सुपर जायंट्स

अगर सनराइजर्स हैदराबाद अपने बचे हुए चार मैच जीत भी जाती है, तो भी उसके सिर्फ 14 अंक ही होंगे। प्लेऑफ में पहुंचने की संभावनाओं के लिए सनराइजर्स को उम्मीद करनी होगी कि मौजूदा दावेदारों में से कम से कम एक-दो की अचानक फॉर्म में गिरावट आ जाए। इससे रनरेट चौथे स्थान के लिए समीकरण में आ सकता है। इस परिस्थिति में सनराइजर्स का मौजूदा रनरेट 1.192 उम्मीदों पर पानी फेरने का काम कर सकता है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles