IPL 2025: पॉइंट्स टेबल, टॉप 5 बल्लेबाज गेंदबाज और पर्पल-ऑरेंज कैप रेस में खिलाड़ी

0

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025)में रविवार (4 मई) को पहले मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)ने राजस्थान रॉयल्स (RR)को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखीं। दिन के दूसरे मुकाबले में पंजाब किंग्स (PBKS) ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)को हराया और अंक तालिका में दूसरे नंबर पर पहुंच गई। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)16 अंकों के साथ पहले नंबर पर है। मुंबई इंडियंस (MI)14 अंक के साथ तीसरे नंबर पर है। ऑरेंज कैप की बात करें तो विराट कोहली अभी भी शीर्ष पर हैं। उन्होंने 11 पारियों में 505 रन बनाए है।

गुजरात टाइटंस के साई सुदर्शन ने 504 रन बनाए हैं। मुंबई इंडियंस के सूर्यकुमार यादव 475 रन के साथ तीसरे नंबर पर हैं। राजस्थान रॉयल्स के ओपनर यशस्वी जायसवाल 473 रन बनाकर चौथे नंबर पर हैं। गुजरात टाइटंस के जोस बटलर 470 रन के साथ 5वें नंबर पर हैं। पर्पल कैप रेस में प्रसिद्ध कृष्णा 19 विकेट के साथ शीर्ष पर है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के जोश हेजलवुड को 18 विकेट हैं। पंजाब किंग्स के अर्शदीप सिंह, चेन्नई सुपर किंग्स के नूर अहमद और मुंबई इंडियंस के ट्रेंट बोल्ट के 16-16 विकेट हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती के 15 विकेट हो गए हैं।

पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स मैच के बाद पॉइंट्स टेबल 

पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स मैच के बाद ऑरेंज कैप

पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स मैच के बाद पर्पल कैप

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here