IPL 2025:  राजस्थान के प्लेऑफ में पहुंच पाएगी ये बड़ा सवाल, समझिए इसका पूरा गणित

0

नई दिल्ली: आईपीएल के इस सीजन में राजस्थान टीम की हालत काफी खराब है और इस टीम को अब तक 9 में से 7 मैचों में हार मिली है। इस टीम के अभी सिर्फ 4 अंक हैं और अंकतालिका में ये टीम अभी 8वें स्थान पर है। इस सीजन में अब राजस्थान को 5 लीग मैच और खेलने हैं, लेकिन क्या अब वो प्लेऑफ में पहुंच पाएगी ये बड़ा सवाल है।

किसी भी टीम को वैसे तो प्लेऑफ में पहुंचने के लिए 16 अंक की जरूरत होती है, लेकिन राजस्थान की अभी जैसी हालत है ऐसे में ये टीम 16 अंक तो हासिल नहीं कर सकती है। राजस्थान के अभी 4 अंक हैं और वो अगले 5 मैच जीत भी जाते हैं तो उसे 10 अंक प्राप्त होंगे और कुल मिलाकर इस टीम के 14 अंक होंगे। अब सवाल ये उठता है कि 14 अंक के साथ क्या कोई टीम प्लेऑफ में पहुंच सकती है। वैसे आईपीएल में कई बार स्थिति कुछ ऐसी बनी है कि 14 अंक हासिल करने वाली टीमें भी प्लेऑफ में पहुंची हैं, लेकिन हर बार ऐसा हो लगता तो नहीं है। आइए अब जानते हैं कि राजस्थान की प्लेऑफ में पहुंचने की कितनी संभावना है।

8वें नंबर पर है राजस्थान

आईपीएल 2025 में 42 मैच खत्म होने के बाद अंकतालिका पर नजर डालें तो इस वक्त गुजरात पहले स्थान पर है जबकि दिल्ली दूसरे और आरसीबी तीसरे नंबर पर हैं। इन तीनों टीमों के 12-12 अंक हैं और ये तीनों टीम मौजूदा हालात के हिसाब से प्लेऑफ की सबसे बड़ी दावेदार दिख रही हैं। इसके अलावा इस रेस में मुंबई, लखनऊ और पंजाब भी मौजूद हैं जिनके 10-10 अंक हैं। अब अंकतालिका की मौजूदा स्थिति को देखते हुए राजस्थान के लिए मौका बनता तो नहीं दिख रहा है क्योंकि ये सभी टीमों उनसे काफी बेहतर स्थिति में नजर आ रही हैं।

हालांकि क्रिकेट में कुछ भी हो सकता है और अगर टॉप में मौजूद टीमों के साथ कोई बड़ा उलटफेर होता है और उन्हें अगर लगातार हार का सामना करना पड़ता है तो स्थिति बदल सकती है, लेकिन इसके लिए राजस्थान को भी अपने सभी बाकी के मुकाबले जीतने होंगे। राजस्थान को सिर्फ जीत ही नहीं बल्कि अपने रन रेट को भी बेहतर करने की जरूरत होगी। इस टीम के पास अभी 14 अंक हासिल करने का मौका बचा हुआ है साथ ही उसे दुआ करनी होगी कि अन्य टीमों को हार मिले।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here