IPL 2025: रोहित शर्मा ने जहीर खान से क्या बोला ऐसा, ‘जो जब करना था मैंने किया बराबर से’

0

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025) में शुक्रवार (4 अप्रैल) को मुंबई इंडियंस (MI) का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से होना है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई इंडियंस (MI) के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा की लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के मेंटर जहीर खान के साथ बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। यह पहली बार नहीं है जब आईपीएल के दौरान रोहित शर्मा का वीडियो वायरल हुआ है और हंगामा बरपा है।

मुंबई इंडियंस के ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा इस सीजन फॉर्म में नहीं हैं। उन्होंने अब तक तीन पारियों में सिर्फ 21 रन बनाए हैं। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ चार गेंदों पर शून्य पर आउट होने के साथ सीजन की शुरुआत की और अगले दो मैचों में क्रमशः 8 और 13 रन बनाए। इस बीच मुंबई इंडियंस द्वारा पोस्ट की गई एक क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

रोहित शर्मा को जहीर खान से यह कहते हुए सुना जा सकता है कि उन्हें अब कुछ करने की जरूरत नहीं है। रोहित की बातों को सुनकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रोहित शर्मा ने जहीर खान से कहा, ” जो जब करना था मैंने किया बराबर से, अब मेरे को कुछ करने की जरूरत नहीं है।” इससे पहले पिछले सीजन में रोहित तब विवाद में फंस गए थे जब केकेआर के तत्कालिन सहयक कोच अभिषेक नायर के साथ उनकी बातचीत भी वायरल हो गई थी।

2024 सीजन से पहले गुजरात टाइटंस (GT) हार्दिक पंड्या की वापसी के बाद मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को कप्तानी से हटा दिया था। हार्दिक को कप्तानी की जिम्मेदारी दी गई। इस के कारण मुंबई इंडियंस के कैंप में विवाद पैदा हो गया। कैंप के अंदर मतभेद की खबरें भी सामने आईं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here