IPL 2026 : दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस, संभावित प्लेइंग 11, पिच और मौसम रिपोर्ट

0

नई दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) का पहला डबल हेडर शनिवार (4 अप्रैल) को खेला जाएगा। दिन का पहला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगा। दोनों टीमों ने अपने-अपने पहले मैच जीतकर सीजन की शानदार शुरुआत की है। दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को हराया था, जबकि मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को मात दी थी। अब दोनों टीमें अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेंगी। मैच से पहले यहां दोनों टीमों की स्क्वाड, संभावित प्लेइंग 11, पिच रिपोर्ट, मौसम का हाल और अन्य अहम जानकारियों पर नजर डाली जा सकती है।

दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस हेड टू हेड

दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच 37 मुकाबले हुए हैं। मुंबई ने 21 मैच जीते हैं और दिल्ली ने 16 मैच जीत है। बीते 13 मैचों में दिल्ली ने 7 में जीत दर्ज की है। हालांकि, 2023 से मुंबई ने 5 में से 4 मैच जीते हैं।

दिल्ली कैप्टिल्स का स्क्वाड

केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नितीश राणा, समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, विप्रज निगम, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार, आशुतोष शर्मा, आकिब नबी दार, दुष्मंथा चमीरा, करुण नायर, मिचेल स्टार्क, काइल जेमीसन, अजय जादव मंडल, पृथ्वी शॉ, त्रिपुराना विजय, अभिषेक पोरेल, साहिल पारख, माधव तिवारी।

मुंबई इंडियंस का स्क्वाड

रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, शार्दुल ठाकुर, मयंक मार्कंडे, एएम गजनफर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, कॉर्बिन बॉश, रॉबिन मिंज, राज बावा, अश्विनी कुमार, दीपक चाहर, क्विंटन डिकॉक, मिचेल सेंटनर, विल जैक्स, मयंक रावत, रघु शर्मा, अथर्व अंकोलेकर, दानिश मालेवार, मोहम्मद सलाहुद्दीन इजहार।

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग 11 (इम्पैक्ट प्लेयर के साथ)

केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नितीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), विप्रज निगम, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार।

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग 11 (इम्पैक्ट प्लेयर के साथ)

रयान रिकलटन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, मिचेल सेंटनर/एएम गजनफर, शार्दुल ठाकुर, मयंक मार्कंडे, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली में अमूमन अप्रैल में गर्मी होती है, लेकिन फिलहाल ऐसा नहीं है। आंधी और बारिश जैसा मौसम है। दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच में मौसम बाधा बन सकती है। बादल छाए रहने और गरज के साथ बारिश होने की उम्मीद है।

अरुण जेटली स्टेडियम पिच रिपोर्ट

अरुण जेटली स्टेडियम में हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है। मैच पिच नंबर-6 पर होगी। इसी पिच पर पिछले साल सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 3 विकेट पर 278 रन बनाए थे।

दिल्ली कैपिटल्स-मुंबई इंडियंस लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स
  • दिल्ली कैपिटल्स-मुंबई इंडियंस मैच का टॉस कब होगा?
    दिल्ली कैपिटल्स-मुंबई इंडियंस मैच का टॉस भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे होगा।
  • दिल्ली कैपिटल्स-मुंबई इंडियंस मैच कब से खेला जाएगा?
    दिल्ली कैपिटल्स-मुंबई इंडियंस मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3.30 बजे से खेला जाएगा।
  • दिल्ली कैपिटल्स-मुंबई इंडियंस मैच का लाइव टेलीकास्ट कहां देख पाएंगे?
    दिल्ली कैपिटल्स-मुंबई इंडियंस मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।
  • दिल्ली कैपिटल्स-मुंबई इंडियंस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख पाएंगे?
    दिल्ली कैपिटल्स-मुंबई इंडियंस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here