नई दिल्ली : आगामी आईपीएल 2026 सीजन के लिए दिल्ली कैपिटल्स का स्क्वाड काफी संतुलित नजर आ रहा है। टीम के पास मजबूत बल्लेबाजों के साथ-साथ प्रभावशाली गेंदबाज और कई हार्ड हिटर्स मौजूद हैं। अक्षर पटेल की कप्तानी में टीम को केएल राहुल जैसे अनुभवी भारतीय खिलाड़ी का साथ मिलेगा। इसके अलावा डेविड मिलर, मिचेल स्टार्क, लुंगी एनगिडी और ट्रिस्टन स्टब्स जैसे बड़े नाम भी दिल्ली कैपिटल्स के स्क्वाड का हिस्सा हैं।
दिल्ली की टीम के लिए केएल राहुल पारी की शुरुआत करेंगे यह लगभग तय लग रहा है। वहीं उनके साथ कौन होगा इस पर बड़ा सवाल है। पृथ्वी शॉ वैसे ओपनिंग के दावेदार हो सकते हैं, लेकिन अगर बेन डकेट को मौका मिला तो शॉ का पत्ता कट सकता है। इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज को दिल्ली ने मिनी ऑक्शन में अपने साथ जोड़ा था। टीम के लिए ओपनिंग जोड़ी का चुनाव सिरदर्द हो सकता है।
ओपनिंग के अलावा दिल्ली कैपिटल्स का मध्यक्रम पूरी तरह से सेटल नजर आ रहा है, जहां नितीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स और डेविड मिलर जैसे भरोसेमंद बल्लेबाज मौजूद हैं। कप्तान अक्षर पटेल भी न सिर्फ गेंदबाजी बल्कि बल्लेबाजी में भी टीम को अहम योगदान देते हैं। लोअर मिडिल ऑर्डर में आशुतोष शर्मा की मौजूदगी टीम को अतिरिक्त हिटिंग पावर देती है, जो डेविड मिलर के साथ मिलकर दिल्ली के लिए प्रभावी फिनिशर साबित हो सकते हैं। वहीं गेंदबाजी में मिचेल स्टार्क और लुंगी एनगिडी की जोड़ी तेज गेंदबाजी आक्रमण की कमान संभालती नजर आएगी।
अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग 11 चुनी गई है। चैट जीपीटी, गूगल जेमिनी और ग्रोक ने दिल्ली के लिए अपनी-अपनी अलग-अलग संभावित प्लेइंग 11 बताई हैं। हालांकि, इनमें कई खिलाड़ी ऐसे हैं जो तीनों एआई टीमों की पसंद बने हुए हैं। सबसे दिलचस्प सवाल ओपनिंग को लेकर है, जहां केएल राहुल के साथ कौन बल्लेबाजी की शुरुआत करेगा, इस पर तीनों प्लेइंग 11 में अलग-अलग राय सामने आई है।
Google Gemini द्वारा चुनी गई दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग 11
केएल राहुल (विकेटकीपर), पृथ्वी शॉ/बेन डकेट, नितीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, मिचेल स्टार्क, लुंगी एनगिडी/टी नटराजन, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार।
इम्पैक्ट प्लेयर: समीर रिजवी, विप्रज निगम और औकिब नबी दार
Chat GPT द्वारा चुनी गई दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग 11
केएल राहुल (विकेटकीपर), पृथ्वी शॉ/बेन डकेट, नितीश राणा, अभिषेक पोरेल, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, मिचेल स्टार्क, लुंगी एनगिडी/टी नटराजन, कुलदीप यादव।
इम्पैक्ट प्लेयर: समीर रिजवी, विप्रज निगम और औकिब नबी दार
Grok द्वारा चुनी गई दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग 11
पृथ्वी शॉ, बेन डकेट, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, औकिब नबी दार।
इम्पैक्ट प्लेयर: पाथुम निसांकां, लुंगी एनगिडी, टी नटराजन, मुकेश कुमार, अभिषेक पोरेल
IPL 2026 के लिए दिल्ली कैपिटल्स का पूरा स्क्वाड
ट्रिस्टन स्टब्स, समीर रिजवी, करुण नायर, केएल राहुल, नितीश राणा, अभिषेक पोरेल, अक्षर पटेल, आशुतोष शर्मा, विपरज निगम, माधव तिवारी, अजय मंडल, त्रिपुराना विजय, कुलदीप यादव, मिचेल स्टार्क, मुकेश कुमार, दुशमंथा चमीरा, टी नटराजन, डेविड मिलर, बेन डकेट, औकिब नबी दार, पथुम निसांका, लुंगी एनगिडी, साहिल पारख, पृथ्वी शॉ, काइल जैमीसन।

