IPL 2026 Points Table: कोलकाता-लखनऊ मैच के बाद IPL 2026 अंकतालिका में बड़ा बदलाव

0

नई दिल्ली : आईपीएल 2026 का 15वां मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जिसमें लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के साथ लखनऊ को 2 अहम अंक मिले और टीम अंकतालिका में 5वें स्थान पर बनी रही। दूसरी ओर, केकेआर को इस हार का नुकसान उठाना पड़ा और वह 9वें स्थान पर ही बनी हुई है।

लखनऊ और कोलकाता मैच का असर अंकतालिका में मौजूद टॉप 4 टीमों पर बिल्कुल भी नहीं पड़ा और अब भी राजस्थान की टीम 6 अंक के साथ पहले स्थान पर मौजूद है जबकि दूसरे नंबर पर 5 अंक के साथ पंजाब किंग्स मौजूद है। तीसरे नंबर पर 4 अंक के साथ आरसीबी है जबकि चौथे स्थान पर दिल्ली कैपिटल्स भी 4 अंक के साथ है। आरसीबी बेहतर रन रेट के आधार पर दिल्ली से आगे है।

कोलकाता-लखनऊ मैच के बाद अंकतालिका
टीम मैच जीत हार अंक नेट रन रेट
राजस्थान 3 3 0 6 2.403
पंजाब 3 2 0 5 0.637
आरसीबी 2 2 0 4 2.501
दिल्ली 3 2 1 4 0.811
लखनऊ 3 2 1 4 -0.359
हैदराबाद 3 1 2 2 0.275
गुजरात 3 1 2 2 -0.27
मुंबई 3 1 2 2 -0.715
केकेआर 4 0 3 1 -1.315
सीएसके 3 0 3 0 -2.517
रहाणे ने वैभव को टॉप 5 से किया बाहर

कोलकाता-लखनऊ मैच के बाद टॉप-5 बल्लेबाज़ों की सूची में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। अजिंक्य रहाणे अब 124 रनों के साथ पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं और उन्होंने वैभव सूर्यवंशी को पीछे छोड़ दिया है, जो 122 रनों के साथ छठे स्थान पर खिसक गए हैं। इस लिस्ट में यशस्वी जायसवाल अभी भी पहले स्थान पर अपनी बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं गेंदबाज़ों की सूची में रवि बिश्नोई शीर्ष पर बने हुए हैं और लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं।

कोलकाता-लखनऊ मैच के बाद टॉप-5 बैटर
प्लेयर मैच पारी रन औसत स्ट्राइक रेट चौके छक्के
यशस्वी जायसवाल 3 3 170 170 163.46 19 8
समीर रिजवी 3 3 160 80 161.62 12 11
अंगकृष रघुवंशी 4 4 155 51.67 158.16 17 6
हेनरिक क्लासेन 3 3 145 48.33 147.96 11 4
अजिंक्य रहाणए 4 4 124 41.33 155 8 7
कोलकाता-लखनऊ मैच के बाद टॉप-5 बॉलर
प्लेयर मैच ओवर बॉल विकेट औसत रन 4 विकेट 5 विकेट
रवि बिश्नोई 3 9 54 7 11.71 82 1 0
प्रसिद्ध कृष्णा 3 12 72 6 20.67 124 0 0
राशिद खान 3 12 72 5 17 85 0 0
लुंगी नगीडी 3 11.4 70 5 17 85 0 0
नांद्रे बर्गर 3 9 54 5 15.2 76 0 0

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here