नई दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 48वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हराकर अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत कर ली। इस जीत के साथ चेन्नई के 10 मैचों में 10 अंक हो गए हैं और वह 10 या उससे अधिक अंक हासिल करने वाली छठी टीम बन गई है। हीं पंजाब किंग्स 13 अंकों के साथ शीर्ष पर बनी हुई है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, सनराइजर्स हैदराबाद, राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के 12-12 अंक हैं, जिससे टॉप-4 की रेस और भी रोमांचक हो गई है। दूसरी ओर, दिल्ली कैपिटल्स के 10 मैचों में 8 अंक हैं और टीम को प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए आगे के मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन करना होगा।
आईपीएल 2026 ऑरेंज कैप रेस की बात करें तो केएल राहुल का चेन्नई सुपर किंग्स का बल्ला नहीं चला। उन्होंने 12 रन बनाए, लेकिन अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़कर ऑरेंज कैप पर कब्जा जमा लिया। राहुल के इस मैच से पहले 433 रन थे। उनके 445 रन हो गए हैं। अभिषेक शर्मा के 440 रन हैं। पर्पल कैप रेस की बात करें तो भुवनेश्वर कुमार और अंशुल कम्बोज के 17-17 विकेट हैं। कम्बोज के पास भुवनेश्वर से आगे निकलने का मौका था, लेकिन वह आगे नहीं निकल पाए।


