IPL 2026: पंजाब किंग्स की लगातार दूसरी जीत, श्रेयस अय्यर पर संकट के बादल

0

नई दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में शुक्रवार (4 अप्रैल) को पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर लगातार दूसरी जीत जरूर दर्ज की, लेकिन टीम को इसके बावजूद बड़ा झटका लगा। कप्तान श्रेयस अय्यर पर लगातार दूसरे मैच में स्लो ओवर रेट के कारण जुर्माना लगाया गया। यह इस सीजन में पंजाब का दूसरा ऐसा मामला है, जिसके चलते इम्पैक्ट प्लेयर समेत प्लेइंग 11 के खिलाड़ियों पर भी फाइन लगा। अब अगर पंजाब किंग्स तीसरी बार स्लो ओवर रेट की गलती दोहराती है, तो कप्तान श्रेयस अय्यर पर एक मैच का बैन भी लग सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here