आईपीएल 2026: 28 मार्च से आरंभ भारतीय क्रिकेट का महाकुंभ

0

नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट का महाकुंभ और भारतीय वाइट बॉल क्रिकेट का सबसे बड़ा टैलेंट हंट आईपीएल 2026 का आगाज़ 28 मार्च से बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने जा रहा है । इस बार आईपीएल का रोमांच एक अलग ऊचांइयों को छूने वाला है- भारतीय टीम ने वर्तमान में टी20 विश्व कप पर कब्ज़ा किया है दर्शक विश्व विजेता टीम के हीरो उनकी फ्रैंचाइज़ टीम में प्रदर्शन देखने को बेताब होंगे । पिछले सीजन में आरसीबी ने पहली बार खिताब जीता था उनके समर्थक अभी से यह मान चल रहे है कि आरसीबी भी भारतीय टीम की भांति फिर से ख़िताब जीतने का इतिहास दोहराएगी साथ ही इस बार चेन्नई सुपरकिंग्स ने अपनी टीम में संजू सैमसन को शामिल किया है दर्शक उनसे टी20 विश्व कप के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के समान प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे हैइसके अलावा चेन्नई के साथ साथ पूरे भारत वर्ष में माही के क्रिकेट फैंस के लिए यह हर्ष का विषय है कि धोनी इस सीजन में भी आईपीएल खेलते नजर आएंगे ,रोहित शर्मा एवं विराट कोहली को फिर से मैदान पर देखने के लिए उनके फैन्स उत्सुक है इनका मैदान में होना ही किसी मैच में अलग अनुभूति का एहसास कराता है । पिछले माह भारत अंडर 19 टीम ने विश्व कप जीता है उस टीम के बहुत से युवा खिलाड़ी अलग अलग फ्रैंचाइज़ में अपना जलवा बिखेरने तैयार होंगे ,हर किसी की नजर वैभव सूर्यवंशी सरीखे खिलाड़ियों पर होगी क्योंकि भारतीय टीम के टी20 विश्व कप के सफल कारवां के बाद बहुत से नए खिलाड़ियो को अगले 2 वर्ष के टी20 अंतराष्ट्रीय चक्र में संभावित खिलाड़ियो के तौर पर आजमाया जाएगा,इस सभी बातों में गौर किया जाए तो इस बार का आईपीएल धमाकेदार होने की पूरी संभावना है और सभी खिलाडी इसके लिए कमर कस चुके है ।

क्या आरसीबी अपने खिताब का बचाव कर पाएगी ?

2025 सीजन अपने 18वे सत्र के पहली बार आईपीएल जीतकर इतिहास रचने वाली आरसीबी की टीम क्या इस बार अपने खिताब का बचाव कर पाएगी यह सबसे बड़ा सवाल है , आईपीएल की परंपरा के अनुसार टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच डिफेंडिंग चैंपियन की घरेलू सरजमीं पर होता है, 28 मार्च को बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में इस सीजन का उदघाटन समारोह आरसीबी एवं सनराइजर्स हैदराबाद के मध्य खेला जाएगा,पिछले साल आरसीबी की जीत बाद हुए स्वागत समारोह में हुई भगदड़ की घटना की कड़वी याद के बाद बेंगलुरु नए सिरे से व्यवस्था बनाते हुए मेजबानी को तैयार है आरसीबी अपने 7 घरेलू मैच में 5 बेंगलुरु में एवं 2 मैच रायपुर में खेलेगी।

आईपीएल प्रथम चरण का शेड्यूल जारी

आईपीएल के प्रथम चरण का शेड्यूल 11 मार्च हो जारी हुआ,प्रथम चरण में कुल 20 मैच का शेड्यूल जारी हुआ है जो 12 अप्रैल तक होगा ,ये 20 मैच 10 अलग जगह बेंगलुरु, मुंबई, गुवाहाटी, न्यू चंडीगढ़,लखनऊ, कोलकाता, चेन्नई, दिल्ली,हैदराबाद एवं अहमदाबाद में होंगे । इस दौरान कुल चार दिन डबल हैडर मैच होंगे जिसमे 4 अप्रैल को पहली बार डबल हैडर होगा । डबल हैडर मैच वाले दिन पहला मैच दोपहर 3:30 बजे एवं दूसरा मैच शाम 7:30 बजे होगा।

मिनी ऑक्शन का रोमांच

आईपीएल 2026 के लिए आबूधाबी में 16 दिसंबर 2025 को मिनी ऑक्शन का आयोजन हुआ था इसमें कुल 77 स्लॉट भरे गए थे । ऑक्शन का मुख्य आकर्षण ऑस्ट्रेलियाई आल राउंडर कैमरून ग्रीन थे जिन्हें केकेआर ने 25.2 करोड़ में खरीदा था यह आईपीएल इतिहास में किसी भी विदेशी खिलाड़ी के लिए लगाई गई रिकॉर्ड बोली थी इसके साथ ही अनकैप्ड खिलाड़ी प्रशांत वीर एवं कार्तिक शर्मा दोनो पर समान राशि 14.2 करोड़ खर्च कर सीएसके मैनेजमेंट ने सभी को चौकाया है । वर्तमान में रणजी ट्रॉफी में अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित करने वाले जम्मू कश्मीर के तेज़ गेंदबाज आकिब नबी को दिल्ली कैपिटल्स ने 8.4 करोड़ में अपने साथ जोड़ा था ।

ऐतिहासिक ट्रैड: जडेजा और सैमसन की अदला बदली

इस सीजन की सबसे मुख्य खबर मैदान के बाहर से आई,ट्रेडिंग विंडो ओपन होने के पश्चात रविन्द्र जडेजा और संजू सैमसन की ऐतिहासिक अदला बदली सभी को हैरान कर दिया,सीएसके जिन्होंने जडेजा को सर की उपाधि से नवाज़ा था उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 14 करोड़ मे ट्रेड किह वही संजू सैमसन को सीएसके ने 18 करोड़ की फीस पर ट्रेड किया।

युवा सितारों पर होगी नजर

इस बार आईपीएल में।मुख्य तौर युवा खिलाड़ियो के प्रदर्शन पर नजर होगी,इसका मुख्य कारण यह है कि वर्तमान में भारतीय टीम ने टी20 विश्व कप जीता है 2 वर्ष बाद अगले टी20 विश्व कप खेला जाना है और इसके लिए भारतीय टीम को नई बेंच स्ट्रेंथ तैयार करना है युवा खिलाड़ी अपने अच्छे प्रदर्शन से चयनकर्ताओं को प्रभावित कर भारतीय टीम में अपनी सीट बुक करने का प्रयास करेंगे । इस बार प्रशान्त वीर, कार्तिक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे,साहिल पारख, आर अम्बरीश,नमन तिवारी,विहान मल्होत्रा, कनिष्क चौहान,मुकुल चौधरी,सात्विक देसवाल,यशराज पुंज ये ऐसे नाम है जिनके बारे में आगे बहुत सुनने मिलेगा।

आईपीएल 2026 के सभी टीमो का संक्षिप्त विश्लेषण

​1. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु – डिफेंडिंग चैंपियन
​ताकत – पिछले सीजन पहली बार खिताब जीतने के बाद टीम का आत्मविश्वास ऊंचा होगा ।विराट कोहली का अनुभव और रजत पाटीदार की उत्साहित कप्तानी टीम की अहम कड़ी होगी ।
कमजोरी – चिन्नास्वामी की पिच पर उनके गेंदबाजों का डेथ ओवरों में रन लुटाना टीम की चिंता का विषय हो सकता है ।
अवसर – लगातार दूसरा खिताब जीतकर मुंबई और चेन्नई की फेहरिस्त में शामिल होने का मौका।
खतरा – चैंपियन होने के नाते हर टीम उनके विरुद्ध विशेष रणनीति से खेलेंगी,साथ ही इस बार फैन्स की उम्मीदों का बोझ भी होगा।

​2. चेन्नई सुपर किंग्स –
​ताकत – संजू सैमसन और ऋतुराज गायकवाड़ की जोड़ी।संजू का वर्तमाम फॉर्म एवं स्पिन के खिलाफ उनकी आक्रामकता टीम को मजबूती देती है।
कमजोरी – मथीशा पथिराना के जाने से डेथ ओवरों में स्पेसलिस्ट की कमी।
अवसर – धोनी के युग के बाद ऋतू राज एवं सैमसन के पास खुद को टीम में स्थापित करने का मौका।
खतरा – टीम बदलाव के दौर से गुजर रही,सही कॉम्बिनेशन चुनना और खिलाड़ियों के बीच तालमेल बैठाने में समय लग सकता है।

3. कोलकाता नाइट राइडर्स –
ताकत – दुनिया के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी कैमरून ग्रीन की मौजूदगी ,सुनील नरेन-वरुण चक्रवर्ती की ‘मिस्ट्री’ स्पिन जोड़ी।
कमजोरी – बल्लेबाजी में शीर्ष क्रम की निरंतरता की कमी ।
अवसर – कैमरून ग्रीन की उपस्थिति टीम के लिए बड़े अवसर जे द्वार खोल सकती है।
खतरा – आंद्रे रसेल की फिटनेस और फॉर्म की अनिरंतरता टीम के लिए खतरा साबित हो सकती है।

4. सनराइजर्स हैदराबाद –
ताकत – विस्फोटक ओपनिंग (हेड और अभिषेक)। पावरप्ले में 80-90 रन बनाने की क्षमता उन्हें मैच से पहले ही आगे कर देती है।
कमजोरी – अगर सलामी जोड़ी जल्दी गिर जाए, तो मिडिल ऑर्डर दबाव में बिखर जाता है।
अवसर – पैट कमिंस की आक्रामक कप्तानी टीम को खिताब जीता सकती है ।
खतरा – ओवर अटैक वाली मानसिकता कम स्कोर पर आउट होने का कारण बनती है।

​5.मुंबई इंडियंस –
​ताकत – जसप्रीत बुमराह,दुनिया का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज किसी भी मैच का पासा पलट सकता है। साथ ही रोहित शर्मा,तिलक वर्माहार्दिक पांड्या का अनुभव ।
कमजोरी – अनुभवी भारतीय स्पिनर की कमी ।
अवसर – हार्दिक पांड्या के पास अपनी कप्तानी पर उठ रहे सवालों का जवाब देने का यह आखिरी मौका हो सकता है।
खतरा – टीम में सीनियर खिलाड़ियो को साथ लेकर चलना आसान नही ।

​6. राजस्थान रॉयल्स –
​ताकत – यशस्वी जायसवाल और ध्रुव जुरेल जैसे युवा सितारे।
कमजोरी – संजू सैमसन के जाने के बाद कप्तानी का खालीपन और मध्यक्रम में अनुभव की कमी।
अवसर – नए कप्तान रियान पराग को एक नई पहचान बनाने का मौका।
खतरा – युवा खिलाड़ियों की अनुभवहीनता दबाव वाली परिस्थितियों में टेस्ट हो सकती है ।

​7. गुजरात टाइटंस –
​ताकत – शुभमन गिल की क्लास और राशिद खान की ऑलराउंड काबिलियत। साई सुदर्शन की निरंतरता।
कमजोरी – मध्यमक्रम में फिनिशर के रूप में राहुल तेवतिया पर अत्यधिक निर्भरता।

Opportunity (अवसर): गिल के पास भारतीय टीम की कप्तानी एवं टी20 में वापसी के लिए अपनी दावेदारी मजबूत करने का मंच।
खतरा – राशिद खान की गेंदबाजी पिछले 2 सीजन से अच्छी नही रही है ।

​8. लखनऊ सुपर जायंट्स
​ताकत – टीम में अनुभवी खिलाड़ी की मौजूदगी एवं गहराई ।
कमजोरी – डेविड मिलर को रिलीज के करने के बाद फिनिशर का रोल तय नही ।
अवसर – इकाना की धीमी पिच का फायदा उठाकर प्ले-ऑफ में जगह बनाना।
खतरा – पिछले 2 सीजन में हैवी टीम कॉम्बिनेशन के बाद भी परिणाम नही मिलना।

​9. दिल्ली कैपिटल्स –
ताकत – बेन डकेट,निसंका एवं पृथ्वी शा के तौर पर मजबूत ओपनिंग विकल्प।
कमजोरी – लोअर मिडिल ऑर्डर में विश्वसनीय भारतीय फिनिशर का न होना।
अवसर – पहली बार ट्रॉफी जीतकर दिल्ली के सूखे को खत्म करना।
खतरा – टीम का अचानक से ‘कोलैप्स’ (बिखरने) होने का इतिहास।

​10. पंजाब किंग्स –
​ताकत – विदेशी आल राउंडर की भरमार टीम की प्रमुख ताकत।
कमजोरी) – स्थिर प्लेइंग इलेवन का अभाव। हर सीजन में बहुत सारे बदलाव।
अवसर – पिछले सीजन की उपविजेता यह टीम श्रेयस अय्यर की कप्तानी में इस सीजन में खिताब अपने नाम करने का अवसर।
खतरा – अंक तालिका में छठे या सातवें स्थान पर रहने की उनकी पुरानी आदत।
नितेश छाबड़ा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here