IPL 2026: विराट कोहली की नजर ऐतिहासिक रिकॉर्ड पर, राहुल-वॉर्नर से निकल सकते हैं आगे

0

नई दिल्ली : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने आईपीएल 2026 में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 13 मैचों में 542 रन बनाए हैं। अब वह एक बड़े रिकॉर्ड से सिर्फ 58 रन दूर हैं। अगर विराट इस सीजन में 58 रन और बना लेते हैं, तो उनके 600 रन पूरे हो जाएंगे। इसके साथ ही वह आईपीएल इतिहास में लगातार चार सीजन में 600 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन जाएंगे। इस मामले में वह क्रिस गेल, डेविड वॉर्नर और केएल राहुल जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को पीछे छोड़ देंगे।

विराट कोहली ने 2023, 2024 और 2025 में 600 से ज्यादा रन बना चुके हैं। क्रिस गेल ने 2011, 2012 और 2013 में ऐसा किया था। डेविड वॉर्नर ने 2016, 2017 और 2019 में ऐसा किया था। केएल राहुल ने 2020, 2021 औ 2022 में ऐसा किया था। विराट कोहली ने 2023, 2024 और 2025 में ऐसा किया है। शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने लगातार दो सीजन 2025 और 2026 में 600 से ज्यादा रन बनाए हैं।

कम से कम 3 मैचों में कोहली तोड़ सकते हैं बड़ा रिकॉर्ड

विराट कोहली को यह उपलब्धि हासिल करने के लिए कम से कम 3 और मैच खेलने का मौका मिलेगा। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का आखिरी लीग मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होना है। इसके बाद टीम के पास प्लेऑफ से लेकर फाइनल तक कम से कम 2 मुकाबले और हो सकते हैं, जबकि स्थिति के अनुसार यह संख्या 3 तक भी पहुंच सकती है। फिलहाल कोहली ऑरेंज कैप की रेस में छठे स्थान पर हैं। उन्होंने 13 मैचों में 54.20 के औसत और 164.74 के शानदार स्ट्राइक रेट से कुल 542 रन बनाए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here