33.8 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026

IPL 2026: कब-कहां होगा आयोजन? 1000 खिलाड़ी बाहर, डिकॉक सहित 35 नए नाम लिस्ट में शामिल

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 की नीलामी का आयोजन 16 दिसंबर 2026 को अबु धाबी में किया जाएगा, जहां कुल 350 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार  बीसीसीआई ने रजिस्ट्रेशन कराने वाले 1355 खिलाड़ियों में से करीब 1000 नामों को छांटते हुए अंतिम सूची तैयार की है। इस बार की लिस्ट में 35 नए खिलाड़ियों को भी जोड़ा गया है, जिनमें सबसे बड़ा सरप्राइज क्विंटन डिकॉक की एंट्री मानी जा रही है, जिन्हें शुरुआत में ओरिजिनल लिस्ट में शामिल नहीं किया गया था।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार क्विंटन डिकॉक का नाम शुरू में खिलाड़ियों की ओरिजिनल लिस्ट में शामिल नहीं था, लेकिन कई फ्रैंचाइज़ियों की विशेष मांग के बाद उनका नाम जोड़ा गया। इस बार उनका बेस प्राइस 1 करोड़ रुपए तय किया गया है, जबकि इससे पहले आईपीएल में उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए था और इसी मूल्य पर केकेआर ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया था।

ऑक्शन की तारीख, जगह और समय क्या है?

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बोर्ड ने 8 दिसंबर की रात सभी फ्रेंचाइजियों को एक मेल भेजकर सूचित किया कि इस बार ऑक्शन में केवल 350 खिलाड़ियों पर ही बोली लगाई जाएगी। नीलामी का आयोजन 16 दिसंबर, मंगलवार को अबु धाबी के एतिहाद एरिना में तय किया गया है। ऑक्शन की शुरुआत यूएई के स्थानीय समय अनुसार दोपहर 1 बजे होगी, जबकि भारत में यह प्रक्रिया दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगी। आईपीएल ने भी कुछ ही घंटों बाद एक्स पर पोस्ट जारी कर आधिकारिक जानकारी साझा की।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार नीलामी की प्रक्रिया की शुरुआत कैप्ड खिलाड़ियों से होगी, जहां सबसे पहले बल्लेबाजों के नाम टेबल पर रखे जाएंगे। इसके बाद क्रमशः ऑलराउंडर, विकेटकीपर-बल्लेबाज, फिर तेज गेंदबाज और अंत में स्पिन गेंदबाजों की बारी आएगी। कैप्ड कैटेगरी पूरी होने के बाद ही अनकैप्ड खिलाड़ियों की नीलामी शुरू की जाएगी। इस बार कैमरन ग्रीन, डेविड मिलर, वेंकटेश अय्यर, डेवोन कॉन्वे और जेक फ्रेज़र मैकगर्क जैसे बड़े नामों पर फ्रेंचाइजियों की खास नजर रहने की उम्मीद है।

ऑक्शन में जोड़े गए नए खिलाड़ियों के नाम

विदेशी
दक्षिण अफ्रीका- क्विंटन डी कॉक, कॉनर एज़थर हुइज़न, जॉर्ज लिंडे, बयांडा माजोला
श्रीलंका- ट्रैवीन मैथ्यूज, बिनुरा फर्नांडो, कुसल परेरा, दुनिथ वेल्लालागे
इंग्लैंड- माइल्स हैमंड, डैन लेटेगन
अफगानिस्तान- अरब गुल
वेस्ट इंडीज – अकीम ऑगस्टे

भारत
सादिक हुसैन, विष्णु सोलंकी, साबिर खान, बृजेश शर्मा, कनिष्क चौहान, आरोन जॉर्ज, जिक्कू ब्राइट, श्रीहरि नायर, माधव बजाज, श्रीवत्स आचार्य, यशराज पुंजा , साहिल पारख, रोशन वाघसरे, यश दिचोलकर, अयाज खान, धुरमिल मटकर, नमन पुष्पक, परिक्षित वलसंगकर, पूरब अग्रवाल, ऋषभ चौहान, सागर सोलंकी, इज़ज सावरिया, अमन शेखावत।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles