IPL Auction 2025 Day 2 : कई बड़े खिलाड़ी रहे UNSOLD, नहीं बिके पृथ्वी, रहाणे, शार्दुल

0

नई दिल्ली: आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी में दिल्ली के पूर्व ओपनर बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को कोई खरीदार नहीं मिला। 75 लाख की बेस प्राइस पर इस नीलामी में शामिल हुए थे, लेकिन उनके नाम पर किसी भी टीम ने कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई और वो खाली हाथ रह गए। वहीं नीलामी के दूसरे दिन कई बड़े नामों को भी कोई खरीदार नहीं मिला जिसमें केन विलियमसन, ग्लेन फिलिप्स, अजिंक्य रहाणे, मयंक अग्रवाल और शार्दुल ठाकुर जैसे नाम रहे।

नहीं बिके पृथ्वी, रहाणे, शार्दुल

आईपीएल 2024 में दिल्ली का हिस्सा रहे पृथ्वी को अगले सीजन के लिए इस टीम ने रिटेन नहीं किया था। इसके बाद वो नीलामी का हिस्सा थे, लेकिन उन्हें किसी ने नहीं खरीदा। इसके अलावा पिछले सीजन में यानी 2024 में सीएसके टीम का हिस्सा रहे रहाणे और शार्दुल को भी किसी ने नहीं खरीदा। सीएसके ने भी उन्हें खरीदने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। मयंक अग्रवाल को भी निराश होना पड़ा और वो नहीं बिक पाए।

नीलामी के दूसरे दिन विदेशी खिलाड़ियों में न्यूजीलैंड के केन विलियमसन को भी किसी ने नहीं खरीदा जिनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये थे। ग्लेन फिलिप्स को भी किसी ने नहीं खरीदा जबकि आरसीबी के पूर्व कप्तान फॉफ डुप्लेसिस को उनके 2 करोड़ के बेस प्राइस पर दिल्ली कैपिटल्स ने खरीद लिया जबकि वाशिंगटन सुंदर को 3.20 करोड़ में गुजरात ने अपने साथ जोड़ लिया। सैम करन को 2.40 करोड़ में सीएसके ने जबकि मार्को यानसेन को पंजाब ने 7 करोड़ की रकम में खरीद लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here