नई दिल्ली : आईपीएल इतिहास में जब भी सबसे ज्यादा छक्के लगाने के किसी रिकॉर्ड की बात होती है, तो सबसे पहले क्रिस गेल का नाम सामने आता है। गेल को इस फॉर्मेट का सबसे बड़ा सिक्सर किंग माना जाता है। वहीं, इन दिनों भारत के 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी भी तेजी से सुर्खियां बटोर रहे हैं और उन्हें “लिटिल सिक्सर किंग” बनने की राह पर देखा जा रहा है। वैभव अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और लंबे-लंबे छक्कों के लिए जाने जा रहे हैं। इसी तरह आईपीएल के एक मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का भी एक खास रिकॉर्ड है, जिसमें क्रिस गेल टॉप पर काबिज हैं।
वहीं वैभव सूर्यवंशी भी इस लिस्ट के टॉप 10 बल्लेबाजों की लिस्ट में 9वें नंबर पर हैं। क्रिस गेल का नाम इस लिस्ट में टॉप 10 में चार बार मौजूद है। यानी वह आईपीएल में चार बार एक पारी में 10 या उससे ज्यादा छक्के लगा चुके हैं। जबकि वैभव ने साल 2025 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 35 गेंद की शतकीय पारी खेलते हुए यह कारनामा किया था। संजू सैमसन इस लिस्ट में 11वें स्थान पर हैं। मगर छक्कों की संख्या की बात करें तो वह संयुक्त रूप से एक पारी में पांचवें सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं। वैभव और संजू के अलावा इस लिस्ट में तीसरे भारतीय के तौर पर मुरली विजय का नाम मौजूद है। वहीं क्रिस गेल के अलावा विदेशी दिग्गजों में एडम गिलक्रिस्ट, एबी डिविलियर्स, ब्रेंडन मैकुल्लम जैसे नाम इस लिस्ट में शामिल हैं।
ये है आईपीएल के एक मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट (IPL 2026 में 13वें मैच से पहले तक):-
| खिलाड़ी | पारी में रन | गेंदें | 4s | 6s | स्ट्राइक रेट | टीम | बनाम | मैदान | मैच की तारीख |
| क्रिस गेल | 175 | 66 | 13 | 17 | 265.15 | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | पुणे वारियर्स | बेंगलुरु | 23 अप्रैल 2013 |
| ब्रेंडन मैकुल्लम | 158 | 73 | 10 | 13 | 216.43 | केकेआर | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | बेंगलुरु | 18 अप्रैल 2008 |
| क्रिस गेल | 128 | 62 | 7 | 13 | 206.45 | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | दिल्ली डेयरडेविल्स | दिल्ली | 17 मई 2012 |
| क्रिस गेल | 117 | 57 | 7 | 12 | 205.26 | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | किंग्स XI पंजाब | बेंगलुरु | 6 मई 2015 |
| एबी डीविलियर्स | 129 | 52 | 10 | 12 | 248.07 | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | गुजरात लायंस | बेंगलुरु | 14 मई 2016 |
| सनथ जयसूर्या | 114 | 48 | 9 | 11 | 237.50 | मुंबई इंडियंस | चेन्नई सुपर किंग्स | वानखेड़े | 14 मई 2008 |
| मुरली विजय | 127 | 56 | 8 | 11 | 226.78 | चेन्नई सुपर किंग्स | राजस्थान रॉयल्स | चेन्नई | 3 अप्रैल 2010 |
| आंद्रे रसेल | 88 | 36 | 1 | 11 | 244.44 | केकेआर | चेन्नई सुपर किंग्स | चेन्नई | 10 अप्रैल 2018 |
| क्रिस गेल | 104 | 63 | 1 | 11 | 165.07 | किंग्स XI पंजाब | सनराइजर्स हैदराबाद | मोहाली | 19 अप्रैल 2018 |
| वैभव सूर्यवंशी | 101 | 38 | 7 | 11 | 265.78 | राजस्थान रॉयल्स | गुजरात टाइटंस | जयपुर | 28 अप्रैल 2025 |
| एडम गिलक्रिस्ट | 109 | 47 | 9 | 10 | 231.91 | डेक्कन चार्जर्स | मुंबई इंडियंस | डीवाई पाटिल | 27 अप्रैल 2008 |
| संजू सैमसन | 92 | 45 | 2 | 10 | 204.44 | राजस्थान रॉयल्स | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | बेंगलुरु | 15 अप्रैल 2018 |


