IPL Rising Star: भारतीय क्रिकेट में इस समय किसी नाम की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है

0

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में इस समय किसी नाम की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है तो वो है अभिषेक शर्मा। आईपीएल में 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेल रहे अभिषेक शर्मा ने क्रिकेट फैंस को अपनी बल्लेबाजी का दिवाना बना दिया है। सिर्फ क्रिकेट फैंस ही नहीं, क्रिकेट के बड़े-बड़े दिग्गज की इस खिलाड़ी की जमकर तारीफ करते नजर आ रहे हैं। बड़े-बड़े स्टार्स से सजी इस लीग में ये युवा खिलाड़ी अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहे है। अब इस खिलाड़ी को भारत का अगला स्टार भी कहा जाना शुरू हो गया है। अभिषेक शर्मा आईपीएल में साल 2018 से खेल रहे हैं, लेकिन इस बार उनका खेल पिछले सभी सीजन से काफी बेहतर है।

क्रिकेट में जब भी विस्फोटक बल्लेबाजी की बात होती है तो क्रिस गेल का नाम सबसे पहले आता है। वहीं, हाल ही के दिनों में ट्रेविस हेड अपनी बेबाक बल्लेबाजी के लिए काफी चर्चाओं में हैं। लेकिन अभिषेक शर्मा तो उनसे एक कदम आगे नजर आ रहे हैं। इस सीजन में अभिषेक शर्मा से ज्यादा छक्के किसी भी बल्लेबाज ने नहीं लगाए हैं। वहीं, उनका स्ट्राइक रेट तो आसमान छू रहा है। खास बात ये है कि अभिषेक शर्मा तेज गति के साथ-साथ अपनी लय को भी बरकरार रखने में कामयाब हुए हैं, जो युवा बल्लेबाजों में काफी कम देखने को मिलती है।

आईपीएल के इस सीजन में अभिषेक शर्मा के सामने कोई भी गेंदबाज अपनी छाप नहीं छोड़ सका है। वह इस सीजन में 12 मैच खेलते हुए 36.45 की औसत से 401 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 2 अर्धशतक लगाए हैं। वहीं, अभिषेक शर्मा का स्ट्राइक रेट इस सीजन 205.64 का है जो किसी भी दिग्गज को हैरान कर सकता है। क्रिस गेल ने आईपीएल में 13 सीजन खेले थे। इस दौरान उन्होंने कई पारियां 200+ के स्ट्राइक रेट के साथ खेली थीं, लेकिन कोई सीजन ऐसा नहीं रहा था जब उन्होंने सीजन का अंत 200+ के स्ट्राइक रेट के साथ किया था। दूसरी ओर इस सीजन में ट्रेविस हेड का स्ट्राइक रेट 201.89 का है, जो अभिषेक से कम है।

एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा छक्के (भारतीय)
38 छक्के – विराट कोहली (2016)
37 छक्के – ऋषभ पंत (2018)
35 छक्के – अभिषेक शर्मा (2024)
35 छक्के – शिवम दुबे (2023)
34 छक्के – अंबाती रायडू (2018)

IPL में सबसे ज्यादा बार 20 से कम गेंदों में अर्धशतक बनाने वाले भारतीय
2 बार – केएल राहुल
2 बार – यशस्वी जायसवाल
2 बार – अभिषेक शर्मा

एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा छक्के (1-6 ओवर)
24 छक्के – अभिषेक शर्मा (2024)
22 छक्के – ट्रेविस हेड (2024)
22 छक्के – सनथ जयसूर्या (2008)
21 छक्के – क्रिस गेल (2015)
20 छक्के – एडम गिलक्रिस्ट (2009)

आईपीएल 2024 में सबसे ज्यादा छक्के
अभिषेक शर्मा – 35 छक्के
सुनील नारायण – 32 छक्के

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here