मुंबई। चेन्नई सुपर किंग्स ने मंगलवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए पहले क्वालीफायर में रोमांचक मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को दो विकेट से मात देकर IPL2018 के फाइनल में जगह बना ली है। चेन्नई के लिए फाफ डुप्लेसी ने ‘वन मैन आर्मी’ बनकर टीम को यादगार जीत दिलाई। हैदराबाद के गेंदबाजों ने कमाल की बॉलिंग की लेकिन के अंत में आकर फिसल गए। चेन्नई के गेंदबाजों ने हैदराबाद को 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 139 रनों पर सीमित कर दिया था। फिर फाफु डु प्लेसी की संघर्षपूर्ण पारी के दम पर पांच गेंद शेष रहते हुए आठ विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। फाफ डु प्लेसी ने 42 गेंदों में पांच चौके और चार छक्कों की मदद से नाबाद 67 रनों की पारी खेली । उनके अलावा सुरेश रैना ने 22 रन बनाए। उधर हैदराबाद के लिए राशिद खान, सिद्धार्थ कौल और संदीप शर्मा ने दो-दो विकेट लिए। इसके अलावा भुवनेश्नर कुमार को एक विकेट हासिल हुआ। इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद के कार्लोस ब्रैथवेट ने 29 गेंद पर 43 रनों का पारी खेली और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को 139 रन तक पहुंचाया। हैदराबाद के बल्लेबाज चेन्नई की घातक गेंजबाजी के सामने पस्त पड़ गए और 100 रन के पहले ही 6 खिलाड़ी आउट हो गए। ब्रैथवेट के 4 छक्के और एक चौके की मदद से हैदराबाद ने चेन्नई के सामने 140 लक्ष्य रखा। हैदराबाद के लिए कालोर्स ब्रैथवेट के अलावा कप्तान केन विलियमसन और यूसुफ पठान ने 24-24 रनों की पारी खेली। चेन्नई के लिए ड्वेन ब्रावो ने दो विकेट लिए। दीपक चहर, लुंगी नगिदी, शादूर्ल ठाकुर और रवींद्र जडेजा को एक-एक विकेट हासिल हुआ।
टीमें:
सनराइजर्स हैदराबाद: केन विलियमसन (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, शिखर धवन, शाकिब अल-हसन, मनीष पांडे, यूसुफ पठान, राशिद खान, सिद्धार्थ कौल, संदीप शर्मा, श्रीवत्स गोस्वामी और कार्लोस ब्रैथवेट।
चेन्नई सुपर किंग्स : महेंद्र सिंह धौनी (कप्तान/विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, सुरेश रैना, ड्वेन ब्रावो, शेन वॉटसन, अंबाती रायुडू, हरभजन सिंह, फाफ डुप्लेसी, दीपक चहर, लुंगी नगिदी और शार्दुल ठाकुर।

