एनुअल स्पोर्ट्स मीट 2025 का भव्य समापन, टीम अल्फा बनी क्रिकेट चैंपियन

0

भोपाल, एनएसटी न्यूज: आईसेक्ट एवं स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी द्वारा स्कोप कैंपस में आयोजित पांच दिवसीय आईसेक्ट एनुअल स्पोर्ट्स मीट 2025 का भव्य समापन उत्साह और खेल भावना के साथ हुआ। इस वार्षिक खेल आयोजन में क्रिकेट, बैडमिंटन, वॉलीबॉल, शतरंज, टेबल टेनिस, कैरम, 100 मीटर दौड़, फुटसाल, टर्फ क्रिकेट (किड्स स्पोर्ट) और टग ऑफ वॉर (रस्साकशी) जैसी कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन किया। क्रिकेट स्पर्धा के फाइनल मुकाबले में टीम अल्फा ने एसजीएसयू रॉयल टीम को हराकर चैंपियनशिप अपने नाम की। रॉयल एसजीएसयू ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 84 रन बनाए। जवाब में टीम अल्फा ने बिना कोई विकेट गंवाए लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम अल्फा के समी उर रहमान को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया, जबकि मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार एसजीएसयू रॉयल्स के अभिषेक चंदेल को मिला। बेस्ट बैट्समैन का खिताब भी समी उर रहमान के नाम रहा और बेस्ट फील्डर आईसेक्ट सुपरकिंग्स के रमन बने। महिला क्रिकेट के फाइनल में फाइनेंशियल इंक्लूजन की टीम विजेता रही।

वॉलीबॉल प्रतियोगिता में कॉर्डिनेशन टीम ने एसजीएसयू टीम को तीन सेट के रोमांचक मुकाबले में 2-1 से हराकर खिताब जीता। टेबल टेनिस डबल्स में अजय चौबे और सितेश सिन्हा की जोड़ी विजेता रही, जबकि उद्दीपन चटर्जी और उमेश दुआ उपविजेता बने। मेंस सिंगल्स में अमित सिंह विजेता और अजय चौबे उपविजेता रहे। वुमेंस सिंगल्स में मानसी निगम ने खिताब जीता और आशी दीक्षित रनरअप रहीं। टग ऑफ वॉर में टेक्नोलॉजी टीम ने फाइनेंशियल इंक्लूजन टीम को हराकर जीत दर्ज की। 100 मीटर दौड़ में पुरुष वर्ग में सतीश विजेता और रवि उपविजेता रहे, वहीं महिला वर्ग में सोनाली रघुवंशी विजेता और तरिशि उपविजेता बनीं। शतरंज, कैरम और फुटसाल स्पर्धाओं में भी खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि ड्रोनाचार्य अवार्डी और वरिष्ठ क्रिकेट कोच संजय भारद्वाज रहे। उनके साथ स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी के चांसलर डॉ. सिद्धार्थ चतुर्वेदी, कुलसचिव डॉ. सितेश कुमार सिन्हा, कुलगुरु डॉ. विजय सिंह एवं अजय चौबे विशेष रूप से उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here