26.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

इशान किशन-रुतुराज गायकवाड़ की धीमी बल्लेबाजी, ईरानी कप में विदर्भ ने पहली पारी में 128 रन की बढ़त बनाई

नई दिल्ली: ईरानी कप 2025 में विदर्भ की टीम ने अपनी मजबूती दिखाते हुए खुद को मजबूती की स्थिति में पहुंचा दिया है। पहली पारी में अथर्व ताइडे के शतक और यश राठौड़ के 90 रनों की शानदार पारी की बदौलत विदर्भ ने कुल 342 रन बनाए। इसके बाद गेंदबाजों के जबरदस्त प्रदर्शन के चलते विदर्भ ने शेष भारत को 128 रनों से पीछे छोड़ दिया। शेष भारत की पूरी टीम सिर्फ 214 रनों पर आउट हो गई, जिससे सभी बड़े खिलाड़ियों की उम्मीदें टूट गईं। खासकर इशान किशन और रुतुराज गायकवाड़ का प्रदर्शन निराशाजनक रहा और वे पूरी तरह फ्लॉप साबित हुए।

नाम चमकदार, पर प्रदर्शन कमजोर

अभिमन्यू ईश्वरन 52 और रजत पाटीदार 66 के अलावा कोई भी खिलाड़ी शेष भारत के लिए खास प्रदर्शन नहीं कर पाया। यश ठाकुर ने विदर्भ के लिए सर्वाधिक 4 विकेट झटके। वहीं हर्ष दुबे और पार्थ रेखाडे को 2-2 सफलताएं मिलीं। इसके अलावा आदित्य ठाकरे और दर्शन नालकंडे ने 1-1 विकेट अपने नाम किया। शेष भारत के लिए मध्यक्रम और निचले मध्यक्रम में मौजूद भारतीय क्रिकेट के बड़े नामों ने निराश किया। रुतुराज गायकवाड़ 9 रन बनाकर यश ठाकुर का शिकार बने। वहीं इशान किशन सिर्फ 1 रन ही बना पाए। इससे साबित हो गया कि यह खिलाड़ी सिर्फ नाम बड़े और दर्शन छोटे वाली कहावत को सही साबित करते हैं।

इंटरनेशनल टेस्ट क्रिकेट में पचासा लगाने वाले आकाशदीप भी सिर्फ 14 रन बना पाए और यश ठाकुर ने उन्हें पवेलियन भेज दिया। यश ठाकुर ने गुरनूर बराड़ और सारांश जैन का भी विकेट अपने नाम किया। उनकी धाकड़ गेंदबाजी के सामने शेष भारत के खिलाड़ी नहीं टिक पाए। यश की बात करें तो वह आईपीएल 2023 और 2024 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए क्रमश: 13 व 11 विकेट ले चुके हैं। आईपीएल 2025 के लिए पंजाब किंग्स ने उन्हें खरीदा था और इस सीजन वह सिर्फ दो मैच खेलते हुए एक विकेट ले पाए थे।

दूसरी पारी में थमा अथर्व ताइडे का जादू

ईरानी कप के तीसरे दिन शेष भारत की पहली पारी खत्म हो गई और विदर्भ ने अपनी दूसरी पारी की शुरुआत कर दी है। पहली पारी में 143 रन बनाने वाले अथर्व ताइडे और अमन मोखाड़े ने पारी का आगाज किया, लेकिन ताइडे का विकेट मानव सुथर ने लेकर उन्हें केवल 15 रन पर आउट किया। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि विदर्भ शेष भारत के सामने कितने रन का लक्ष्य रखती है ताकि उनके गेंदबाज आसानी से जीत हासिल कर सकें। वहीं, शेष भारत की टीम भी गेंदबाजों के दम पर मैच में वापसी करने की पूरी कोशिश करेगी। पहली पारी में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले भारतीय तेज गेंदबाज आकाशदीप से टीम को बड़ी उम्मीदें होंगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles