केएल राहुल ने बनाया रिकॉर्ड, कोहली और रोहित-गंभीर को छोड़ा पीछे; ओपनर के तौर पर 26वां शतक पूरा

0

नई दिल्ली: भारतीय टेस्ट टीम के ओपनर केएल राहुल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहली पारी में थोड़ी मुश्किलों का सामना किया, लेकिन अंततः एक महत्वपूर्ण शतकीय पारी खेलकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। भारत में टेस्ट क्रिकेट में 9 साल बाद राहुल ने शतक जड़ा, जिससे उन्होंने विराट कोहली, रोहित शर्मा और गौतम गंभीर जैसे दिग्गजों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। इस शानदार प्रदर्शन ने केएल राहुल को भारतीय क्रिकेट के इतिहास में एक खास मुकाम दिलाया है।

राहुल ने ध्वस्त किए रोहित-गंभीर के रिकॉर्ड

इंडीज के खिलाफ पहली पारी में राहुल ने 197 गेंदों पर 12 चौकों की मदद से 100 रन की पारी खेली और बतौर ओपनर उन्होंने भारत के लिए 10वां शतक लगाया। इसके साथ ही वो टेस्ट में बतौर ओपनर सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय बैटर्स की लिस्ट में चौथे नंबर पर पहुंच गए। उन्होंने रोहित और गंभीर को पीछे छोड़ दिया जिन्होंने 9-9 शतक लगाए थे।

भारतीय ओपनर द्वारा टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक

33 – सुनील गावस्कर
22 – वीरेंद्र सहवाग
12 – मुरली विजय
10 – केएल राहुल
9 – रोहित शर्मा<br>9 – गौतम गंभीर

कोहली को पीछे छोड़ते हुए केएल राहुल ने बनाया नया कीर्तिमान

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में केएल राहुल ने अपना छठा शतक पूरा कर विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने इस टूर्नामेंट में कुल 5 शतक लगाए थे। राहुल ने यशस्वी जायसवाल और ऋषभ पंत की बराबरी भी कर ली है, जिन्होंने 6-6 शतक जड़े हैं। इस लिस्ट में रोहित शर्मा और शुभमन गिल 9-9 शतकों के साथ शीर्ष स्थान पर मौजूद हैं।

WTC में भारत के लिए सबसे अधिक शतक

9 – रोहित शर्मा
9 – शुभमन गिल
6 – ऋषभ पंत
6 – यशस्वी जायसवाल
6 – केएल राहुल
5 – विराट कोहली
4 – मयंक अग्रवाल
4 – रविंद्र जडेजा

टेस्ट में बतौर ओपनर 26वीं बार खेली 50 प्लस की पारी

केएल राहुल ने टेस्ट क्रिकेट में भारत की ओर से 26वीं बार 50 से अधिक रन की पारी खेली और इस उपलब्धि के साथ वह भारतीय टीम के टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा बार 50 प्लस स्कोर करने वाले बल्लेबाजों की सूची में पांचवें स्थान पर आ गए हैं। इस लिस्ट में पहले नंबर पर महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर हैं, जिन्होंने 75 बार ऐसा कारनामा किया था।

टेस्ट में भारतीय ओपनर द्वारा 50+ रन के सबसे ज्यादा स्कोर

75 – सुनील गावस्कर
51 – वीरेंद्र सहवाग
31 – गौतम गंभीर
27 – मुरली विजय
26 – केएल राहुल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here