इशान किशन नंबर 1, 2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल छक्के लगाने वाले टॉप-10 भारतीय

0

नई दिल्ली : साल 2026 में भारतीय क्रिकेट से जुड़े व्यक्तिगत रिकॉर्ड की चर्चा हो और इशान किशन का नाम न आए, ऐसा कम ही देखने को मिलता है। पिछले साल तक टीम इंडिया से बाहर रहने वाले इशान के लिए 2026 अब तक शानदार वापसी और लगातार नई उपलब्धियों का साल रहा है। उन्होंने टी20 टीम में वापसी करने के साथ वनडे टीम में भी जगह बनाई और अपने प्रदर्शन से प्रभाव छोड़ा। इसी शानदार दौर का एक और उदाहरण सभी फॉर्मेट को मिलाकर 2026 में लगाए गए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल छक्कों का रिकॉर्ड है, जिसमें इशान किशन भारतीय बल्लेबाजों में शीर्ष स्थान पर हैं।

खास बात यह है कि महज 6 इंटरनेशनल मुकाबले खेलने वाले 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने भी इस सूची में जगह बना ली है। वैभव ने अब तक 6 मैचों में 14 छक्के लगाए हैं और टॉप-10 भारतीय बल्लेबाजों में शामिल हो गए हैं। उनके अलावा अभिषेक शर्मा भी इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं, जबकि टी20 विश्व कप के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे संजू सैमसन ने भी टॉप-10 में जगह बनाई है। इशान किशन 2026 में भारत के लिए अब तक सबसे ज्यादा 49 इंटरनेशनल छक्के लगा चुके हैं, जबकि शिवम दुबे इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं।

रोहित और वैभव के छक्कों का आंकड़ा बराबर

रोहित शर्मा भी इस लिस्ट में शामिल हैं और उन्होंने अब तक 2026 में वैभव के बराबर ही 14 इंटरनेशनल छक्के लगाए हैं। वैभव सूर्यवंशी भी अभी एक ही फॉर्मेट टी20 इंटरनेशनल खेलते हैं। वहीं टेस्ट और टी20 से रिटायर होने के बाद रोहित भी भारत के लिए सिर्फ एक फॉर्मेट वनडे इंटरनेशनल का हिस्सा हैं। टॉप 10 की इस लिस्ट में आखिरी स्थान पर हैं वनडे के उपकप्तान और टेस्ट के कप्तान श्रेयस अय्यर।

2026 में Test+ODI+T20I में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप 10 भारतीय
खिलाड़ी मैच पारी रन 100s 50s 0s 4s 6s
इशान किशन 28 27 986 2 6 2 104 49
शिवम दुबे 25 21 488 0 2 2 29 34
अभिषेक शर्मा 23 23 514 0 5 6 57 31
संजू सैमसन 14 14 400 0 3 2 37 28
सूर्यकुमार यादव 14 14 484 0 4 1 46 24
तिलक वर्मा 19 19 462 0 3 0 36 22
हार्दिक पंड्या 14 12 286 0 2 1 17 20
वैभव सूर्यवंशी 6 6 193 0 2 0 16 14
रोहित शर्मा 9 9 379 1 1 0 45 14
श्रेयस अय्यर 19 19 530 0 3 1 42 13

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here