22.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026

इशान किशन ने तोड़े कई रिकॉर्ड, 10 छक्के लगाकर तिलक, रोहित की ऐसे की बराबरी

नई दिल्ली : इशान किशन ने रविवार, 31 मई को तिरुवनंतपुरम में न्यूजीलैंड के खिलाफ जो पारी खेली, वह लंबे समय तक याद रखी जाएगी। यह पारी उनके लिए खास रही क्योंकि यह उनके टी20 इंटरनेशनल करियर का पहला शतक था। बतौर विकेटकीपर, इशान ने यह टी20 में अपना छठा शतक लगाया, जबकि टी20 क्रिकेट में कुल मिलाकर यह उनका सातवां शतक रहा।

इशान किशन ने अपने टी20 क्रिकेट करियर का 7वां शतक लगाते हुए जहां एक तरफ केएल राहुल की बराबरी कर ली तो वहीं उन्होंने ऋतुराज गायकवाड़, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन और शुभमन गिल के इस रिकॉर्ड को एक साथ तोड़ दिया। वहीं 5वें मुकाबले में अपनी पारी में लगाए 10 छक्कों के दम पर उन्होंने तिलक वर्मा और रोहित शर्मा के साथ संजू के इस रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली।

इशान किशन ने सूर्या, संजू, ऋतुराज और गिल को पीछे छोड़ दिया

इशान ने अपने टी20 क्रिकेट करियर का 7वां शतक लगाया और उन्होंने सूर्या, संजू, ऋतुराज, गिल को एक साथ पीछे छोड़ दिया। दरअसल इशान अब टी20 क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बैटर्स की लिस्ट में केएल राहुल के साथ संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर आ गए। राहुल भी अब तक टी20 में 7 शतक लगा चुके हैं तो वहीं इशान ने सूर्या, संजू, ऋतुराज, गिल को पीछे छोड़ दिया जिन्होंने टी20 क्रिकेट में अब तक 6-6 शतक लगाए हैं।

T20 में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय

9 शतक – विराट कोहली
8 शतक – रोहित शर्मा
8 शतक – अभिषेक शर्मा
7 शतक – केएल राहुल
7 शतक – ईशान किशन<br>6 शतक – ऋतुराज गायकवाड़
6 शतक – सूर्यकुमार यादव
6 शतक – संजू सैमसन
6 शतक – शुभमन गिल

इशान किशन ने संजू, तिलक और रोहित के रिकॉर्ड की बराबरी की

इशान किशन ने कीवी टीम के खिलाफ 103 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें उन्होंने 10 छक्के लगाए। इस प्रदर्शन के साथ ही वह टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत की तरफ से एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में रोहित शर्मा, तिलक वर्मा और संजू सैमसन के बराबरी पर आ गए और संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर स्थान बनाने में सफल रहे। इस लिस्ट में पहले नंबर पर अभिषेक शर्मा 13 छक्कों के साथ मौजूद हैं।

T20I की एक पारी में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बैटर्स

13 छक्के – अभिषेक शर्मा
10 छक्के – रोहित शर्मा
10 छक्के – संजू सैमसन
10 छक्के – तिलक वर्मा
10 छक्के – ईशान किशन

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles