22.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026

इशान की वापसी तय, संजू की छुट्टी, श्रेयस को मिलेगा चांस? न्यूजीलैंड के खिलाफ 5वें T20 की भारत की संभावित प्लेइंग XI

नई दिल्ली : न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के चौथे मुकाबले में भारतीय टीम को बुधवार (28 जनवरी) को 50 रनों से करारी हार झेलनी पड़ी। अब सीरीज का आखिरी और पांचवां टी20 मुकाबला 31 जनवरी को तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा, जहां टीम इंडिया बड़े बदलावों के साथ मैदान पर उतर सकती है। माना जा रहा है कि इस मैच में भारत उस संभावित प्लेइंग इलेवन के साथ उतर सकता है, जिसे टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए तैयार किया जा रहा है। इसका मतलब यह भी है कि टीम इंडिया नंबर-8 तक मजबूत बल्लेबाजी विकल्पों के साथ खेलती नजर आ सकती है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले पांचवें टी20 मुकाबले में इशान किशन की चोट से पूरी तरह उबरने के बाद भारतीय प्लेइंग इलेवन में वापसी संभव मानी जा रही है। इसके अलावा ऑलराउंडर अक्षर पटेल को भी अंतिम एकादश में शामिल किया जा सकता है। इस स्थिति में रवि बिश्नोई और हर्षित राणा को बाहर बैठना पड़ सकता है। वहीं कुलदीप यादव और अर्शदीप सिंह में से किसी एक को मौका मिलने की संभावना है। अगर टीम मैनेजमेंट टी20 वर्ल्ड कप 2026 को ध्यान में रखते हुए संयोजन तय करता है, तो श्रेयस अय्यर को एक बार फिर अंतिम ग्यारह में जगह मिलना मुश्किल नजर आ रहा है।

क्या बदलेगा संजू-इशान का बल्लेबाजी क्रम?

भारतीय टीम पांचवें टी20 में इशान किशन और संजू सैमसन की बल्लेबाजी क्रम में बदलाव करती है या नहीं यह देखने वाली बात होगी। संजू के फॉर्म को देखते हुए इशान को अभिषेक के साथ ओपनिंग के लिए भेजा जा सकता है। तिलक वर्मा की वापसी के बाद इशान और संजू में से एक खिलाड़ी ही खेलेगा। सूर्यकुमार यादव नंबर 4 पर खेलते दिखेंगे, जहां उन्होंने दूसरे और तीसरे टी20 में अर्धशतक जड़ा।

अर्शदीप सिंह को मिल सकता है मौका

भारत के मिडिल ऑर्डर में अक्षर पटेल, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे और रिंकू सिंह की मौजूदगी तय मानी जा रही है। वहीं गेंदबाजी विभाग में जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती का खेलना लगभग पक्का है। तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और स्पिनर कुलदीप यादव में से किसी एक को प्लेइंग इलेवन में जगह मिल सकती है। चूंकि जसप्रीत बुमराह नई गेंद से गेंदबाजी की शुरुआत नहीं कर रहे हैं, ऐसे में पावरप्ले में विकेट निकालने की जिम्मेदारी अर्शदीप सिंह को सौंपी जा सकती है।

भारत की संभावित प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, इशान किशन, सूर्यकुमार यादव , अक्षर पटेल, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles