भोपाल: एम पी के वरिष्ठ टेनिस खिलाड़ी प्रमोद दीक्षित (65+ वर्ग) ने ITF World Tennis Masters Tour MT 700 में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल मे पहुंचे और भारत के नंबर एक मास्टर खिलाड़ी अजीत भारद्वाज से 6 -3 6-1 से पराजित होकर उपविजेता रहे।यह प्रतियोगिता 1 से 8 मार्च 2025 तक मेरठ में आयोजित की गई। इसमें देशभर से कुल 16 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
प्रमोद दीक्षित का प्रदर्शन (65+ वर्ग)
प्री-क्वार्टर फाइनल: ओ.पी. दीक्षित को 6-3, 6-4 से हराया। क्वार्टर फाइनल में मेघालय के श्री नेगी को 6-3, 6-2 से हराया।सेमीफाइनल में मेरठ के राकेश कोहली को संघर्षपूर्ण मुकाबले में 6-4, 0-6, 10-6 से मात दी।फाइनल में वे भारत के नंबर 1 खिलाड़ी अजीत भारद्वाज से 6-3, 6-1 से पराजित हुए। प्रतियोगिता में उपविजेता बनने पर प्रमोद दीक्षित ने 500 अंक अर्जित किए। वर्ल्ड मास्टर्स टेनिस चैंपियनशिप में भारतीय टीम के चयन के लिए 3000 अंकों की आवश्यकता होती है और इस उपलब्धि से प्रमोद दीक्षित अपने लक्ष्य के और करीब पहुंच गए हैं।उनकी इस सफलता पर साथी खिलाड़ियों ने उन्हें बधाई दी है।


