31.6 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

मध्यप्रदेश के इज़ियान वली ने गोल्फ नेशनल चैंपियनशिप में जीता रजत पदक

(NST News) भोपाल. स्पेशल ओलंपिक भारत द्वारा गुड़गांव, हरियाणा में आयोजित गोल्फ नेशनल चैंपियनशिप में मध्यप्रदेश के मास्टर इज़ियान वली ने शानदार प्रदर्शन किया। वे प्रदेश के पहले खिलाड़ी बने जिन्होंने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। प्रतियोगिता में देशभर के विभिन्न राज्यों से खिलाड़ियों ने भाग लिया। इज़ियान वली ने अपने वर्ग में बेहतरीन खेल दिखाते हुए रजत पदक अपने नाम किया। उनके इस प्रदर्शन से प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन हुआ। भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर इज़ियान वली के पहुंचने पर स्पेशल ओलंपिक मध्यप्रदेश के पदाधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर अध्यक्ष तपन भौमिक, क्षेत्रीय निदेशक दीपांकर बैनर्जी, खेल निदेशक एहतिशाम उद्दीन, सीईओ महेश गुप्ता सहित राजेंद्र बारस्कर, भूपेंद्र भट्ट, अजय कुशवाहा, सौरभ, मोहन शर्मा, अरविंद लोधी और पुष्पेंद्र कुशवाहा मौजूद रहे। सभी ने इज़ियान को पदक जीतने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles