जबलपुर की तान्या जाटव ने ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी वुशु चैंपियनशिप में जीते दो कांस्य पदक

0

NST News, bhopal. श्रीनगर में 4 से 9 मई 2026 तक आयोजित ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी वुशु चैंपियनशिप 2025-26 में जबलपुर की अंतरराष्ट्रीय वुशु खिलाड़ी तान्या जाटव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जियांशु एवं कियांशु स्पर्धा में दो कांस्य पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में देशभर की 120 यूनिवर्सिटी के लगभग 1400 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। भारतीय वूशु दल की प्रशिक्षक एवं विश्वामित्र अवॉर्डी सारिका गुप्ता ने बताया कि तान्या ने मजबूत प्रतिस्पर्धा के बीच उत्कृष्ट प्रदर्शन कर मध्यप्रदेश का नाम रोशन किया।

हाल ही में हुए एशियन गेम्स के फाइनल चयन ट्रायल में भी तान्या अंतिम चार खिलाड़ियों में अपनी जगह बनाने में सफल रही हैं। तान्या कई वर्षों से रंगभूमि स्टेडियम, राइट टाउन जबलपुर में सारिका गुप्ता के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। राष्ट्रीय स्तर पर वह अब तक 13 नेशनल चैंपियनशिप में हिस्सा लेकर 15 स्वर्ण, 9 रजत और 5 कांस्य पदक जीत चुकी हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी तान्या ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए 7वीं वर्ल्ड जूनियर वुशु चैंपियनशिप में छठा और 11वीं एशियन जूनियर वुशु चैंपियनशिप में आठवां स्थान हासिल किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here